Prateek Yadav : पत्नी 1400 किमी दूर और दुनिया छोड़ गए प्रतीक यादव, कब हुई थी दोनों की आखिरी मुलाकात

Published : May 13, 2026, 01:19 PM IST
Prateek Yadav

सार

Prateek Yadav News : प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं कई तरह के कमेंट्स और सवाल भी किए जा रहे हैं। बता दें कि जिस वक्त प्रतीक का निधन हुआ उस दौरान अपर्णा लखनऊ से करीब 1400 किलोमीटर दूर थीं।

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की हुई अचानक मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सैफई से लेकर लखनऊ तक लोग इस घटना पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पहला सवाल यह है कि आखिर प्रतीक को इतनी गंभीर बीमरी थी तो वह इलाज को बीच में छोड़कर क्यों हॉस्पिटल से घर आ गए? वहीं कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि पत्नी अपर्णा यादव जब लखनऊ से करीब 1400 किलोमीटर दूर गईं, तभी क्यों उनका निधन हुआ। क्या इसके पीछे भी कुछ थ्योरी है। हालांकि एशियानेट हिंदी ऐसी किसी सवाल की पुष्टि नहीं करता है।

प्रतीक यादव की मौत के वक्त कहां गईं थी अपर्णा?

बता दें कि जिस वक्त प्रतीक यादव की मौत हुई, उस दौरान वह घर में अकेले थे। बताया जाता है कि पत्नी अपर्णा यादव भी लखनऊ में नहीं थीं, वह असम गई हुई थीं। माना जा रहा है कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की शपथ समारोह में गुवाहाटी पहुंची होंगी। हालांकि यह क्लियर है कि वह असम में थीं, लेकिन वजह क्लियर नहीं है।बताया जा रहा है कि अपर्णा असम से रवाना हो चुकी हैं, वह दोपहर 1.30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास पहुंच जाएंगी। वहीं प्रतीक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए घर से अस्पातल ले जाया गया है।

प्रतीक-्अपर्णा के साथ की आखरी तस्वीर

यह तस्वीर इसी साल 21 फरवरी की है, जहां प्रतीक-अपर्णा और अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे। दोनों ने बेटी का जन्मदिन मनाया था। इसके लिए उन्होंने एक भव्य पार्टी भी आयोजित की थी। जिसमें यूपी के बड़े राजनेता गेस्ट थे। खासतौर से पार्टी में पूर्व यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री दिनेश सिंह, मंत्री दानिश आजाद और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत भाजपा के कई नेता पहुंचे थे।

दुख की इस घड़ी में दूर हुई थी कड़वाहट

प्रतीक और अपर्णा के तलाक के खबरों के बीच दोनों आखिरी बार मुलायम सिंह यादव के अक्टूबर 2022 में निधन के वक्त एक साथ दिखे थे। इस दौरान अंतिम संस्कार के समय प्रतीक और अपर्णा को अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ देखा गया था। बताया जाता है कि दुख की इस घड़ी ने रिश्तों में आपसी कड़वाहट दूर कर दिया था।

आखिरी बार कहां देखे गए थे प्रतीक और अपर्णा

बता दें कि इस तस्वीर में प्रतीक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि इस दौरान वो पूरे परिवार के साथ आइसलैंड की यात्रा पर गए हुए थे। इस ट्रिप की तस्वीरों को खुद अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जहां तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ खुशहाल और रिलैक्स मूड में दिखाई दिया था। लेकिन अब यह सिर्फ यादों के एलबम में ही नजर आएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी ने दिखा दिए तेवर, ₹11 और ₹18 तक बढ़े दाम