Prateek Yadav's Death: प्रतीक यादव की मौत, बीमारी के साथ चर्चा में है एक और खतरनाक वजह

Published : May 13, 2026, 11:44 AM IST
prateek yadav

सार

Prateek Yadav Death Latest Update :प्रतीक यादव की अचानक मौत से यूपी के सबसे बड़े सियासी सपा परिवार में मातम पसरा हुआ है। अखिलेश यादव से लेकर डिंपल यादव तक दुखी हैं।  मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। जहरीले पदार्थ के सेवन और गंभीर बीमारी की आशंका के चलते पुलिस जांच कर रही है लेकिन इस घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

बुधवार सुबह यूपी के सबसे बड़े सियासी परिवार यानि मुलायम सिंह यादव के परिवार से आई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। न्यूज थी कि अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत हो गई है। सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया कि आखिर ये कब और कैसे हो गया। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इसकी ही चर्चा हो रही है कि अभी तो वह महज 38 साल के ही थे, अचानक से ऐसा क्या होगा। तो बताते चलें कि शुरूआती जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रतीक कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसका वो ट्रीटमेंट भी ले रहे थे।

फेफड़ों की बीमारी या कोई और वजह?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- प्रतीक यादव फेफड़ों की गंभीर बीमारी और क्लॉटिंग की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें हाल ही में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

“सस्पेक्टेड पॉइजनिंग” की आशंका के बीच जांच शुरू

लखनऊ सिविल अस्पताल की शुरुआती जानकारी में तो यह भी बताया जा रहा है कि “सस्पेक्टेड पॉइजनिंग” यानी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई गई है। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया और डॉक्टरों का पैनल जांच कर रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी Prateek Yadav की मौत का राज

वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक परिवार या प्रशासन की ओर से मौत की अंतिम वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि आखिर प्रतीक यादव की मौत वजह क्या है, बीमारी से हुई या किसी अन्य कारण से, फिलहाल पूरे यादव परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रतीक की मौत पर क्या बोले बड़े भाई अखिलेश

भाई प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव भी उनके घर पहुंचे हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कानूनी कार्रवाई में साथ देंगे, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कराई गई है। उसमें प्रतीक की जान की वजह पता चलेगी। प्रतीक को मेरे बहुत करीब था, बचपन से हम एक दूसरे को जानते थे। लेकिन अचानक से यह खबर सुनी तो होश उड़ गए। फिलहाल इस मामले में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Singapore Law: सिंगापुर में गिरे आम को छुआ तो खैर नहीं, लगेगा झटका देने वाला जुर्माना
Dadri Murder: शादी के 3 महीने बाद ही पति बना हैवान, करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पत्नी का मर्डर कर जला दी लाश