Prateek Yadav Funeral : प्रतीक के शव वाहन पर क्यों लगाई गई डॉग और बंदर की तस्वीरें, रूला देगी वजह

Published : May 14, 2026, 12:41 PM IST
Prateek Yadav funera

सार

Prateek Yadav Funeral : अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में आखिरी विदाई देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा है। लखनऊ में बैंकुंठ धाम वाले रास्ते पर तीख घूप में पैदल चल रहे हजारों लोग आंसू बहाते हुए चल रहे हैं। मंत्री से लेकर विधायक तक अर्थी को कंधा दे रहे हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज लखनऊ के बैकुंठ धाम मे अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, पूरा परिवार इस वक्त इस दुख की घड़ी में शामिल है। प्रतीक के साथ शव वाहन पर कुत्तों और बंदर की तस्वीर लगाई गई है, सोशल मीडिया पर यह फोटोज वायरल हो रही है। लोग जानवरों के प्रति इतना प्यार देखकर भावुक हैं।

प्रतीक डॉग को बच्चों की तरह करते थे प्यार

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव को डॉग और मंकी काफी पसंद थे। उन्होंने अपने घर में एक बंदर और पैट भी पाला हुआ था। वह जिम से लेकर घर तक इनके साथ रहते थे। बताया तो यह भी जाता है कि इनका वह अपने बच्चों की तरह ख्याल रखते थे। सुबह शाम दोनों को अपने हाथ से खाना खिलाते थे और टहलाने भी वह खुद ले जाते थे। सोशल मीडिया पर प्रतीक कई डॉग के साथ कई फोटोज भी हैं। वहीं

पिता के शव के पास बैठी हैं दोनों बेटियां

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में पूरा परिवार एक साथ है। अखिलेश यादव से लेकर डिंपल और शिवपाल और रामकृपाल तक नजर आ रहे हैं। अंतिम यात्रा में प्रतीक की दोनों बेटियां भी चल रही हैं, जो अपने पिता के शव वाहन में बैठी हुई हैं। उनकी आंखों से आंसू बह रही हैं। वहीं परिवार के साथ बीच में अपर्णा यादव चल रही हैं। जिनकी हालत सबसे बुरी है। बता दें कि श्मशान ले जाने से पहले प्रतीक के शव को थोड़ी देर के लिए सपा ऑफिस के बाहर रखा गया है। क्योंकि परंपरा है कि श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है।

 

 

मंत्री से लेकर विधायकों ने दिया अर्थी को कंधा

बता दें कि प्रतीक अंतिम यात्रा में यूपी के बड़े राजनेता शामिल हैं। मंत्री से लेकर विधायकों ने दुख की इस घड़ी में शामिल होकर अर्थी को कंधा भी दिया। वहीं आज सुबह जब शव को अंतिम दर्शन के लिए घर के अंदर रखा गया था तो कई नेता पहंचे। स्वामी अवधेशानंद गिरि, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi की Income: CRPF ने राहुल को लेकर कौन सा लेटर लिखा, Sambit Patra के 4 सवाल
Bangkok में Rahul Gandhi की मेडिटेशन, Sambit Patra ने खोली LOP के सीक्रेट ट्रिप की पोल