फलाहारी बाबा का यू-टर्न! प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी, विराट कोहली पर 5 Cr के दावे पर क्या बोले?

Published : Oct 11, 2026, 11:03 PM IST
Premanand maharaj Controversy

सार

Premanand Maharaj Keli kunj Ashram Update: प्रेमानंद महाराज से दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज ने माफी मांगी। विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने के दावे और आश्रम पर आरोपों के बाद बढ़ा था विवाद।

संत रसिक दुलारी के निधन के करीब दो हफ्ते बाद प्रेमानंद महाराज केलि कुंज आश्रम लौट आए हैं। इस बीच प्रेमानंद महाराज और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर विवादित बयान देने वाले दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने अपने बयान पर माफी मांगी है। मथुरा के फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज उनके लिए पूजनीय हैं। अगर उनकी किसी बात से महाराज का मन दुखी हुआ है, तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं।

प्रेमानंद महाराज पर बयान देकर घिरे फलाहारी महाराज

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी।
  • उन्होंने कहा कि संत समाज की हालिया बैठक में सभी संतों ने माना कि उनसे गलती हुई है।
  • इसके बाद उन्होंने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों और संत समाज से अपनी बात रखी।
  • फलाहारी महाराज ने कहा, "मैं सभी सनातनियों और संतों से कहना चाहता हूं कि मैंने प्रेमानंद महाराज के बारे में आज तक एक शब्द भी गलत नहीं बोला है। वह पहले भी हमारे लिए पूजनीय थे और आज भी पूजनीय हैं।"

उनकी वजह से प्रेमानंद महाराज का दिल दुखा

  • उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली को लेकर उनके मन में जो द्वेष भावना बनी, उसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं।
  • उन्होंने प्रेमानंद महाराज के चरणों में क्षमा मांगते हुए कहा कि महाराज उन्हें माफ कर दें। उनकी वजह से महाराज का दिल दुखा है, इसलिए वह उनके सभी साधकों और अनुयायियों से भी माफी मांगते हैं।
  • फलाहारी महाराज ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी संत का दिल दुखाना नहीं था।
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष में सभी साधु-संतों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने संत समाज से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील भी की।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम छोड़ने का क्या है पूरा मामला?

  • यह पूरा विवाद प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद शुरू हुआ था।
  • 25 सितंबर को दीपक लोधी ने गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके निजी अंग पर चोट से जुड़ी बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
  • इसके बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम को लेकर भी सवाल उठने लगे।
  • इस घटनाक्रम के बाद प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ केलि कुंज आश्रम छोड़कर बेलवन चले गए थे।
  • उनके आश्रम छोड़ने की खबर के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाने का किया था दावा

  • इसी बीच हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज के एक बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए राजस्थान की एक निजी कंपनी ने 5 करोड़ रुपए दिए थे।
  • हालांकि, विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था। प्रवक्ता ने कहा था कि विराट कोहली को लेकर किया गया दावा पूरी तरह बेबुनियाद और बिना तथ्यों के है।
  • इस बयान के बाद फलाहारी महाराज की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब उन्होंने विराट कोहली को लेकर अपनी बात पर खेद जताया है और प्रेमानंद महाराज से माफी मांगी है।

आश्रम में दो गुट होने का भी लगाया था आरोप

फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर एक और दावा किया था। उन्होंने कहा था कि आश्रम में असली और नकली संतों के दो गुट बन गए हैं। उनके आरोप के मुताबिक, नकली संतों का एक गुट संपत्ति और जमीन से जुड़ा कारोबार कर रहा है और उसने करीब 15 आश्रमों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इन परिस्थितियों से प्रेमानंद महाराज बहुत दुखी हैं। इसी वजह से वह केलि कुंज आश्रम छोड़कर करीब 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम चले गए थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी समेत विपक्ष को मिलने से किया इनकार, बताई ये वजह
Riyadh Airport Missile Attack: रियाद हमले में भारतीय नागरिक की मौत, जयशंकर ने जताया दुख