पुणे में दिल दहला देने वाला केस: गौशाला में मिली 4 साल की बच्ची की लाश, CCTV से खुला राज, बवाल

Published : May 02, 2026, 12:19 PM IST

पुणे के भोर तहसील में लापता 4 साल की मासूम बच्ची के के साथ रेप के बाद हत्या। CCTV में 65 वर्षीय आरोपी उसे ले जाता दिखा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना से आक्रोश, हाईवे जाम और ‘बंद’ जैसे विरोध भड़का दिए हैं। पुलिस जांच तेज, इलाके में तनाव कायम।

PREV
15

Pune Child Rape Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तहसील क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची गर्मियों की छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई हुई थी और स्थानीय मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में मामला तब भयावह हो गया जब बच्ची का शव एक गौशाला से बरामद हुआ। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया।

25

CCTV फुटेज ने खोला राज, आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में एक 65 वर्षीय व्यक्ति को बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर गौशाला तक ले जाकर उसके साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

35

इलाके में गुस्से का विस्फोट, हाईवे पर जाम और विरोध प्रदर्शन

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और पुणे-सतारा हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की और “रास्ता रोको” आंदोलन शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भीड़ ने पुलिस स्टेशन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए।

45

प्रशासन का आश्वासन, 15 दिन में चार्जशीट का दावा

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि मामले में तेजी से कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने घोषणा की है कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी और मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

55

राजनीतिक प्रतिक्रिया और बढ़ता दबाव

इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषी को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद शनिवार को स्थानीय लोगों ने बंद का आह्वान किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories