पुणे में इंजीनियर मां 6 साल के बेटे को गोद में लेकर 18वीं मंजिल से कूदी, आखिरी इच्छा रूला देगी

Published : Oct 31, 2026, 04:31 PM ISTUpdated : Oct 31, 2026, 04:32 PM IST
Pimpri Chinchwad Suicide  News

सार

Pune Suicide Case : महाराष्ट्र के पुणे में 33 साल की इंजीनियर महिला ने अपने 6 साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को मिले 7-8 पन्नों के सुसाइड नोट में पति के नाम लिखी आखिरी इच्छा ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 33 साल की एक महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। महिला पिछले कई सालों से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान थी। इस घटना के बाद पुलिस को 7 से 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने अपने पति से दूसरी शादी कर जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की बात कही है। आखिर एकता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और सुसाइड नोट में क्या लिखा था? आइए जानते हैं पूरा मामला।

पुणे की सोसायटी में क्या हुआ था?

  • यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ के डांगे चौक के पास स्थित सिग्नेचर पार्क सोसायटी की है। मृत महिला की पहचान 33 साल की एकता भांगड़ और उसके 6 साल के बेटे माधव के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और पिछले करीब दो साल से इस सोसायटी में रह रहा था।
  • शुक्रवार (30 अक्टूबर) शाम करीब 6:30 बजे सोसायटी में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इमारत के डक्ट की तरफ से तेज आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो एकता और उसका बेटा मृत मिले। सूचना मिलते ही वाकड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में पति से क्या कहा?

  • पुलिस को जांच के दौरान 7 से 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें एकता ने अपने पति मनोज के लिए कई बातें लिखी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने पति से कहा कि उसके जाने के बाद वह दूसरी शादी कर लें और अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करें।
  • नोट में उसने अपने बेटे को साथ ले जाने की वजह भी बताई। उसे डर था कि उसके जाने के बाद बेटा बार-बार मां के बारे में पूछेगा और उसकी गैरमौजूदगी में परेशान रहेगा। उसे यह चिंता भी थी कि छोटे बच्चे की जिम्मेदारी के चलते पति के लिए दोबारा शादी करना मुश्किल हो सकता है।

बीमारी से परेशान थी एकता

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एकता पिछले कई सालों से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से जूझ रही थी। उसने अलग-अलग अस्पतालों में इलाज भी कराया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से चल रही इस बीमारी और उससे होने वाली परेशानी का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

  • घटना के बाद वाकड पुलिस ने सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में एकता अपने बेटे के साथ लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर जाती दिखाई दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
  • फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: आत्महत्या के बारे में बात करना कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या को रोका जा सकता है। अगर आपको मदद की जरूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे मदद की जरूरत है, तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

हेल्पलाइन: आसरा: 022 2754 6669; स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050 और संजीवनी: 011-24311918, रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000; वन लाइफ: संपर्क नंबर: 78930 78930, सेवा: संपर्क नंबर: 0944177829

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Weather Update: नवंबर में बदलेगा मौसम! कहीं बारिश तो कहीं कोहरा, IMD का नया पूर्वानुमान
'कहां गई 10 लाख की भीड़?' रामलीला मैदान की रैली पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा