Ketan Murder Case: सिया ने कैसे की मर्डर की रिहर्सल? मिले वो कपड़े जिन्हें पहन किया केतन का काम तमाम

Published : Jul 02, 2026, 07:21 PM IST
Ketan Murder Case

सार

Siya Goyal News : चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को सिया गोयल के घर से सबसे अहम सबूत हाथ लगा है। इसके बाद सिया को पुलिसउस मैदान पर ले लेकर कई जहां कत्ल की रिहर्सल की थी।

पुणे (महाराष्ट्र) : केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे रूरल पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी सिया गोयल को लेकर पुणे शहर के लल्लानगर इलाके के एक खुले मैदान में पहुंची। आरोप है कि इसी मैदान पर सिया और दूसरे आरोपी चेतन चौधरी ने केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने की पूरी प्लानिंग की रिहर्सल की थी।

सिया के वो कपड़े मिले जिन्हें पहन किया था चेतन का मर्डर

इसके अलावा, पुलिस ने सिया गोयल के घर से वो कपड़े भी बरामद किए हैं, जो उसने घटना वाले दिन पहने थे। इस बीच, आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बताया कि जब पुलिस आज उनके घर आई तो उनसे कुछ भी नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले करीब 30-45 मिनट तक घर पर रहे।



उन्होंने कहा, "पुलिस आज घर आई थी, लेकिन मैं किसी से नहीं मिला। उन्होंने अपना काम किया और करीब 30-45 मिनट तक यहां थे। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाहता। मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है। पुलिस ने मुझसे कुछ नहीं पूछा।"

केतन अग्रवाल मर्डर केस में क्राइम सीन

इससे पहले बुधवार को, पुणे पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में क्राइम सीन को फिर से समझने के लिए आरोपी चेतन चौधरी को पुणे के पास लोहागढ़ किले पर ले गई थी। वहां पीड़ित के वजन के बराबर एक डमी का इस्तेमाल करके यह जानने की कोशिश की गई कि घटना कैसे हुई होगी।

केतन के वजन का बनाया डमी

क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के बाद, पुणे रूरल के एडिशनल एसपी शुभम कुमार ने बताया कि डमी को मृतक के वजन के हिसाब से डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा, "हम चेतन चौधरी को सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले गए थे, और उसने हमें उस दिन की घटनाओं का क्रम बताया। जांच चल रही है। डमी को केतन के वजन के हिसाब से बनाया गया था।"

सगाई होने के बाद केतन का किया कत्ल

दूसरे आरोपी सिया गोयल के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन पहले ही पूरा हो चुका था।केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरकर मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। लोनावाला रूरल पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल, जिसकी केतन से सगाई हो चुकी थी, अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि उस पर शादी के लिए परिवार का दबाव था।

3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सिया-चेतन

इस घटना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने मामले के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे दी है और वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। फिलहाल, आरोपी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था और वे 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं, जबकि जांच जारी है। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डूब गई व्यवस्था.. पानी में तैरते मिले 10वीं-12वीं के Question Paper । Bihar Viral Video
पेट्रोल-डीजल के दाम में होगा बड़ा खेल! मंत्री हरदीप पुरी के बयान ने बढ़ाई हलचल