MBA करने लंदन गई छात्रा का पुणे के फ्लैट में मिला शव? पिता ने खंगाला बैंक अकाउंट तो उड़े होश

Published : Oct 30, 2026, 02:26 PM IST
pune woman death mugdha deshmukh london mba student found dead in flat food delivery bills

सार

Pune Woman Death Case: 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख के परिवार को लगता था कि वह लंदन में MBA की पढ़ाई कर रही है। फूड डिलीवरी बिल और बैंक ट्रांजेक्शन से उसके भारत लौटने का पता चला। पुणे के फ्लैट में शव मिलने के बाद पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

Pune Woman Death: पुणे से एक बेहद हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस 34 वर्षीय बेटी को परिवार लंदन में पढ़ाई करता हुआ समझ रहा था, वह पुणे के एक किराए के फ्लैट में मृत पाई गई। इस खौफनाक राज से पर्दा तब उठा जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी और बैंक ट्रांजेक्शन से पिता को पता चला कि उनकी बेटी लंदन में नहीं, बल्कि भारत में ही रह रही थी। आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है और क्या है मौत की असल वजह।

Pune Woman Death News: लंदन से कब लौटी थी मुग्धा?

पुलिस के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा जुलाई 2025 में MBA की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गई थी। वह लंदन में अकेली रहती थी और पार्ट टाइम नौकरी भी करने लगी थी। परिवार की उससे फोन और मैसेज के जरिए बातचीत होती थी।

  • मुग्धा के पिता अविनाश देशमुख के मुताबिक, 24 अक्टूबर को उनसे बेटी का संपर्क टूट गया और उसका फोन बंद हो गया।
  • परिवार ने लंदन में रहने वाली मुग्धा की एक दोस्त से बात की। दोस्त ने बताया कि आखिरी बार 22 अक्टूबर को मैसेज पर बातचीत हुई थी।
  • दोस्त ने लंदन पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि मुग्धा अगस्त के आखिर में ही ब्रिटेन छोड़ चुकी थी।

Food Delivery Bills से भारत में होने का मिला सुराग

बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने भारतीय अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग से भी मदद मांगी। इसी बीच पिता ने उसके बैंक स्टेटमेंट की जांच की।

  • 8 से 25 अक्टूबर के बीच फूड डिलीवरी और ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म पर कई ट्रांजेक्शन मिले।
  • एक भुगतान छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से होने का संदेह था।
  • इन लेन-देन के आधार पर परिवार को लगा कि मुग्धा भारत में ही है।

इसके बाद परिवार ने छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। पुलिस ने जांच के दौरान मुग्धा की लोकेशन पिंपरी-चिंचवड़ के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स में ट्रेस की।

Pune के फ्लैट में मिला शव, मौत की वजह की जांच

  • शिरगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण के मुताबिक, पुलिस फ्लैट तक पहुंची, लेकिन दरवाजा बंद था। इसके बाद एक चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर मुग्धा का शव मिला।
  • पुलिस को उसके शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखाई दिए हैं। मौत की असली वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
  • जांच में यह भी सामने आया कि मुग्धा ने अप्रैल में ही यह फ्लैट किराए पर ले लिया था, लेकिन अगस्त में ब्रिटेन से लौटने के बाद वहां रहने लगी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह भारत लौटने के बाद परिवार से दूर क्यों रही और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP UCC: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगी समान नागरिक संहिता! अमित शाह का बड़ा ऐलान
SPOOKY CELEBRATION: कहीं ट्रंप का Halloween जश्न, तो कहीं सड़कों पर विशालकाय कंकाल और भूत!