
Who is Punjab State Dear Rakhi Bumper Lottery Winner 2026: पंजाब के फिरोजपुर में एक पुलिस कांस्टेबल की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि उसकी जिंदगी की तस्वीर ही बदल गई। 28 साल के गुरप्रीत सिंह ने राखी बंपर लॉटरी का 7 करोड़ रुपये का पहला इनाम अपने नाम किया है। खास बात यह है कि उन्हें अपनी इस बड़ी जीत का पता किसी लॉटरी सेंटर पर नहीं, बल्कि गुरुद्वारे में सेवा करते समय चला। जानिए कौन हैं गुरप्रीत सिंह, जिन्होंने पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी 2026 में पूरे 7 करोड़ का इनाम जीत लिया है।
गुरप्रीत सिंह फिरोजपुर जिले के मलवाल कडियम गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर नौकरी शुरू की थी। फिलहाल उनकी तैनाती 112 इमरजेंसी ड्यूटी में है, जहां वह पुलिस सहायता के लिए आने वाली आपातकालीन कॉल पर कार्रवाई करते हैं। कुछ समय पहले वह किसी काम से शहर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नियमित तौर पर एक लॉटरी टिकट खरीद लिया। उस वक्त उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यही टिकट आने वाले दिनों में उनके परिवार के लिए करोड़ों रुपये की खुशियां लेकर आएगा।
रविवार सुबह गुरप्रीत सिंह गुरुद्वारा वाजिदपुर साहिब में सेवा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके टिकट नंबर ने राखी बंपर ड्रॉ में पहला पुरस्कार जीत लिया है। गुरप्रीत के लिए यह खबर किसी सपने से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि टिकट उन्होंने सामान्य तौर पर खरीदा था और कभी सोचा भी नहीं था कि इससे उन्हें 7 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
गुरप्रीत एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह रेलवे में ट्रेन गार्ड के पद पर काम कर चुके हैं और 2019 में सेवानिवृत्त हुए। परिवार में गुरप्रीत समेत चार भाई-बहन हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई भी है। लॉटरी जीतने की खबर जैसे ही गांव और रिश्तेदारों तक पहुंची, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार के साथ खुशी साझा की।
ये भी पढ़ें- Punjab Dear Rakhi Bumper Result 2026: कैसे चेक करें पंजाब स्टेट राखी बंपर रिजल्ट, ₹7 करोड़ का जैकपॉट किसके नाम?
गुरप्रीत के परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि लॉटरी टिकट बेचने वाली एजेंसी के लिए भी यह बड़ी खबर है। उधम सिंह चौक स्थित एनके एजेंसी के मालिक त्रिलोक सिंह और उनकी टीम टिकट के जरिए 7 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार मिलने से उत्साहित हैं। एजेंसी के मुताबिक, सीमावर्ती शहर में पहली बार किसी टिकट ने इतनी बड़ी लॉटरी राशि जीती है। एक सामान्य खरीदारी के दौरान लिया गया टिकट अब 28 वर्षीय पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह की जिंदगी का सबसे बड़ा जैकपॉट बन चुका है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।