Punjab State Rakhi Bumper Result 29 August 2026: पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। जानिए रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें। 7 करोड़ का जैकपॉट और विनिंग नंबर्स की पूरी लिस्ट कहां मिलेगी।
Punjab State Dear Rakhi Bumper Result 2026: रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट 2026 का इंतजार आज खत्म होने वाला है। 29 अगस्त 2026 को होने वाले इस ड्रॉ में सबसे बड़ा आकर्षण 7 करोड़ रुपए का पहला इनाम है। जानिए पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट 2026 की घोषणा आज कितने बजे होगी? रिजल्ट सबसे पहले कहां और कैसे चेक करें? पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट फुल विनिंग लॉटरी नंबर्स लिस्ट चेक करने के लिए डायरेक्टर लिंक और डिटेल।
Punjab Dear Rakhi Bumper Result 2026 Time: कब और कितने बजे आएगा रिजल्ट?
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर का ड्रॉ रिजल्ट 29 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे आएगा। टिकट A और B सीरीज में हैं और दोनों सीरीज में नंबर 300000 से 999999 तक बताए गए हैं। कुल 14 लाख टिकटों की योजना में पहले पुरस्कार के लिए खास प्रावधान किया गया है।
Punjab Rakhi Bumper Result 2026: किस इनाम में कितनी रकम
Punjab Rakhi Bumper 2026 में ₹7 करोड़ के जैकपॉट के अलावा अलग-अलग कैटेगरी में हजारों टिकटों पर इनाम रखा गया है। प्राइज स्ट्रक्चर इस तरह है-
- पहला पुरस्कार: 1 विजेता को 7 करोड़ रुपए
- दूसरा पुरस्कार: 1 विजेता को 50 लाख रुपए
- तीसरा पुरस्कार: 4 विजेताओं को 20-20 लाख रुपए
- चौथा पुरस्कार: 4 विजेताओं को 10-10 लाख रुपए
- पांचवां पुरस्कार: 4 विजेताओं को 5-5 लाख रुपए
- छठा पुरस्कार: 1400 विजेताओं को 9-9 हजार रुपए
- सातवां पुरस्कार: 1400 विजेताओं को 5-5 हजार रुपए
- आठवां पुरस्कार: 1400 विजेताओं को 3-3 हजार रुपए
- नौवां पुरस्कार: 70000 विजेताओं को 1-1 हजार रुपए
- कुल पुरस्कार: 74,214
- कुल पुरस्कार राशि: ₹20,17,70,000
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट कैसे चेक करें?
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट 2026 देखने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले पंजाब स्टेट लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट punjabstatelotteries.gov.in या अधिकृत प्लेटफॉर्म पर जाएं, जहां आज के विजेता टिकट नंबरों की सूची जारी की गई है।
- इसके बाद अपने टिकट नंबर को ध्यान से उस सूची में दिए गए नंबरों से मिलाएं।
- केवल नंबर ही नहीं, A या B सीरीज का सही मिलान करना भी जरूरी है।
- अगर आपका टिकट नंबर किसी भी पुरस्कार श्रेणी में आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- बस लॉटरी विभाग द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें और पुरस्कार क्लेम करने की प्रक्रिया पूरी करें।
- रिजल्ट जारी होने के बाद सभी विनिंग टिकट नंबर आधिकारिक पोर्टल और अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जहां से आप कभी भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- जारी होने के बाद नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप आज यानी 29 अगस्त का पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
Punjab Dear Rakhi Bumper Result 2026 Direct Link
पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी लगने पर इनाम कैसे हासिल करें?
अगर आपका टिकट किसी बड़े पुरस्कार में निकलता है तो मूल टिकट को सुरक्षित रखें। टिकट फटने, खराब होने या उसके साथ छेड़छाड़ होने की स्थिति में दावा प्रभावित हो सकता है। बड़े इनाम के लिए पहचान और बैंक संबंधी डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा करना होगा। इसलिए रिजल्ट देखने के बाद तुरंत किसी अनधिकृत व्यक्ति या वेबसाइट को टिकट की फोटो या पर्सनल डॉक्यूमेंट भेजने से बचें।
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी टिकट की कीमत कितनी है?
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी का एक टिकट 500 रुपए का होता है। टिकट हमेशा अधिकृत विक्रेता या अधिकृत बिक्री केंद्र से ही खरीदना चाहिए।
(Disclaimer: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा पोर्टल किसी भी प्रकार की जुआ या सट्टा गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता है। लॉटरी में भाग लेने से पहले संबंधित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।)
