Punjab Diwali Bumper Winner 2026 Story: 12 करोड़ जीतने के बाद क्या करेंगे टिपर ड्राइवर बलजिंदर सिंह? खुद बताया पूरा प्लान

Published : Nov 18, 2026, 10:35 AM ISTUpdated : Nov 18, 2026, 10:37 AM IST
Punjab Diwali Bumper Lottery 2026 Winner Story

सार

Baljinder Singh Punjab Diwali Bumper Winner 2026: 15 साल से हर त्योहार पर खरीद रहे थे 500 रुपये का लॉटरी टिकट, फिर एक दिन ऐसा क्या हुआ कि मोहाली के टिपर ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत चमक गई और हाथ लगे पूरे 12 करोड़ रुपये? जानिए पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2026 विजेता बलजिंदर सिंह की कहानी।

Who is Punjab Diwali Bumper Lottery Winner 2026: 15 साल तक हर त्योहार पर 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदते रहे, लेकिन इस उम्मीद के बारे में परिवार को भी नहीं बताया। आखिरकार किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि एक झटके में 12 करोड़ रुपये का इनाम मिल गया। पंजाब के मोहाली के रहने वाले टिपर ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2026 का पहला पुरस्कार जीत लिया है। उनकी इस जीत से परिवार ही नहीं, पूरा गांव जश्न मना रहा है।

कैसे चमकी बलजिंदर सिंह की किस्मत?

मोहाली के डेराबस्सी इलाके के हम्यूंपुर गांव में रहने वाले बलजिंदर सिंह पेशे से टिपर ट्रक ड्राइवर हैं। उनके पास थोड़ी खेती की जमीन भी है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बलजिंदर साल 2010 से लगातार त्योहारों के मौके पर लॉटरी का टिकट खरीदते आ रहे थे। हर बार उन्हें उम्मीद रहती थी कि शायद इस बार किस्मत उनका साथ दे दे। खास बात यह है कि वह परिवार को भी अपनी इस आदत के बारे में नहीं बताते थे। इस बार उन्होंने जीरकपुर की एक लॉटरी दुकान से 500 रुपये का पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर टिकट खरीदा था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यही टिकट उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

ये भी देखें- Punjab State Lottery Result 17 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? देखें लिस्ट

कैसे मिली 12 करोड़ रुपये जीतने की खबर?

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर को निकाला गया था। सोमवार रात जब बलजिंदर को नतीजे की जानकारी मिली तो उन्हें पता चला कि पहला इनाम उनके नाम है। 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर ने उन्हें और उनके परिवार को हैरान कर दिया। इसके बाद मंगलवार को वह लॉटरी विभाग के कार्यालय पहुंचे और पुरस्कार की रकम हासिल करने के लिए जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की।

12 करोड़ रुपये मिलने के बाद क्या करेंगे बलजिंदर?

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद बलजिंदर की पहली प्राथमिकता अपने बच्चों का भविष्य है। उन्होंने बताया कि वह इनाम की एक बड़ी रकम दोनों बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं। यानी 15 साल से देख रहे जिस सपने ने उन्हें करोड़पति बनाया, अब वह अपनी इस जीत से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Punjab Diwali Bumper Result 2026 Out: पंजाब स्टेट बंपर दिवाली रिजल्ट जारी, ₹12 करोड़ का फर्स्ट प्राइज विनर कौन? देखें पूरी लिस्ट

गांव में जश्न, घर पहुंचकर बधाई दे रहे लोग

बलजिंदर के 12 करोड़ रुपये जीतने की खबर जैसे ही हम्यूंपुर गांव पहुंची, लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया। परिवार को बधाइयां दी गईं और गांव में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Rate Today: सोना हुआ धड़ाम: इस शहर में मिल रहा सबसे सस्ता, देखिए 10 सिटी के रेट
NITISH SETU ROW! जिंदा रहते नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा ब्रिज का नाम? मीसा भारती का हमला