Punjab Dear Diwali Bumper Result 2026 Declared: पंजाब डियर दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। जानिए ₹12 करोड़ का जैकपॉट विजेता नंबर कौन है? यदि आपने लॉटरी टिकट खरीदा है, तो जारी विनिंग नंबर्स लिस्ट से अपने टिकट नंबर का मिलान कर सकते हैं।
Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस बार टिकट धारकों में उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि लॉटरी में पहले इनाम के तौर पर 12 करोड़ रुपये रखे गए हैं। हजारों नहीं, बल्कि लाखों टिकट धारक अपनी किस्मत आजमाने के बाद रिजल्ट से अपने टिकट नंबर का मिलाकर करने के लिए उत्सुक हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम किस टिकट नंबर को मिला, देखें विजेता लॉटरी नंबर्स की पूरी लिस्ट।
पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी रिजल्ट: किसे मिला 12 करोड़ रुपए का बंपर इनाम
पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी रिजल्ट 2026 में 12 करोड़ रुपए का जैकपॉट विजेता लॉटरी नंबर और पूरी विनिंग नंबर्स लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026 Full Winning Lottery Numbers List
ये भी देखें- Punjab Diwali Bumper Result 2026 Live: पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? यहां देखें लाइव ड्रॉ
पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2026 का रिजल्ट कहां चेक करें?
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से जारी किया गया है। पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्रॉ के दौरान विजेता टिकटों का चयन किया जाएगा। टिकट धारक आधिकारिक लाइव ड्रॉ पेज www.punjabilotteries.com/livedraw पर या www.punjabilotteries.com पर इसकी जानकारी देख सकते हैं।
पंजाब दिवाली बंपर प्राइज स्ट्रक्चर?
इस बार पंजाब लॉटरी के पहले इनाम की राशि 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दूसरे इनाम में तीन विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये और तीसरे इनाम में तीन विजेताओं को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे इनाम के तहत 12 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये और पांचवें इनाम में 12 विजेताओं को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
कितने रुपये के हैं पंजाब दिवाली बंपर के टिकट?
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 के एक टिकट की कीमत 500 रुपये है। इस स्कीम में कुल 36 लाख टिकट 12 सीरीज में जारी किए गए हैं। प्रत्येक सीरीज में 3 लाख टिकट हैं। टिकटों के नंबर 700000 से 999999 तक हैं।
पंजाब दिवाल बंपर लॉटरी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- रिजल्ट जारी होने के बाद टिकट धारक सबसे पहले आधिकारिक लाइव ड्रॉ वेबसाइट www.punjabilotteries.com/livedraw या punjabilotteries.com पर जाएं।
- इसके बाद घोषित रिजल्ट चार्ट में अपने टिकट की सीरीज और छह अंकों के नंबर का मिलान करें।
- ध्यान रखें कि केवल नंबर नहीं, बल्कि सीरीज का मिलना भी जरूरी है।
ये भी देखें- Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026: पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
इनाम जीतने पर कितने दिनों में करना होगा क्लेम?
लॉटरी के नियमों के मुताबिक, विजेता को पंजाब स्टेट गवर्नमेंट गजट में रिजल्ट प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर इनाम का दावा करना होगा। इसके लिए मूल टिकट सुरक्षित रखना जरूरी है। फटे या छेड़छाड़ किए गए टिकट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
(Disclaimer: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा पोर्टल किसी भी प्रकार की जुआ या सट्टा गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता है। लॉटरी में भाग लेने से पहले संबंधित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।)








