मंडप में बेसुद होकर गिर पड़ा दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया वो देख दंग रह गए मेहमान

Published : Mar 17, 2026, 05:05 PM IST
Unique wedding in Punjab

सार

Punjab News :सोशल मीडिया पर पंजाब में हुई एक शादी की खबरें जोरो  पर हैं। तभी तो लोग कह रहे हैं कि दुल्हन 7 फेरे से पहले दूल्हे को नया जीवन दान देकर अपना सुहाब बचा लिया।   

पंजाब में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर यूजर इसकी फोटोज और शानदार कमेंट्स करते हुए दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। हुआ यूं कि बारात आ चुकी थी, जयमाला से लेकर कई रस्में निभाई जा चुकी थीं। खुशियों का माहौल था, सब लोग खुश थे, क्योंकि कुछ देर बाद दूल्हा दुल्हन अग्नि के सामने 7 फेरे जो लेने जा रहे थे। लेकिन कुछ देर पहले ही अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर मंडप में ही गिर पड़ा। इसके बाद खुशियों से भरे माहौल में अफरा-तफरी मच गई।

दूल्हे की हालत देख बारातियों में हड़कंप

दूल्हे की तबीयत बिगड़ते ही शादी में हड़कंप मच गया। मेहमानों से लेकर परिवार तक के लोग घबरा गए। क्योंकि दूल्हे की जिस तरह से हालत थी उसे देखकर लोगों को लगने लगा कि अब शादी यहीं रुक जाएगी। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और गांव के सभी लोग मौके पर आ गए। आलम यह हो गया कि बारातियों ने आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाने लगे। तो कुछ लोग कई तरह की बातें करने लगे। पता नहीं अब क्या होगा।

दुल्हन की बात सुनकर लोगों ने राहत की संस

सभी के माथे पर चिंता की लकीरें देख दुल्हन कमरे से बाहर आई और कहा-कहीं ले जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं खुद एक डॉक्टर हूं, तो पहले मैं उनको चेक करती हूं, इसके बाद लगा तो उनको हॉस्पिटल में एडमिट कर देंगे। दुल्हन के आत्मविश्वास और समझदारी को देखकर सभी लोग खुश हो गए और उन्होंने कहा अब कुछ नहीं होगा। इसके बाद दुल्हन ने तुरंत दूल्हे की जांच शुरू की और मौके पर ही जरूरी इलाज करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दूल्हे की हालत में सुधार होने लगा, जिससे परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

ससुराल से मायके तक छा गई दुल्हन

दुल्हन ने जब इलाश शुरू किया तो कुछ देर बाद ही दूल्हे को होश आ गया और वह ठीक हो गया। इसके बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू की गईं और रात भर पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस घटना के बाद बाराती से लेकर घाराती तक दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा बड़ा सौभाग्य शाली है दूल्हा जो इतनी हुनरमंद दुल्हन मिली है तो किसी ने कहा-अब तो परिवार की किस्मत खुल गई वह एक डॉक्टर को बहू बनाकर ले जा रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं अली लारीजानी जिन्हें इजराइल ने किया मारने का दावा? खामेनेई के बाद क्यों माने जाते हैं सबसे ताकतवर शख्स
शादी में खाना खाते वक्त गले में फंसा गया रसगुल्ला, 41 साल के शख्स की मौत