Rabia Ahsan Murder: 'गलती से चली गोली...' पाकिस्तानी एंकर के पति की थ्योरी पर सवाल, पीठ के घाव ने बढ़ाया शक!

Published : Nov 09, 2026, 08:05 PM IST
rabia ahsan murder husband accidental shooting theory

सार

Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की हत्या के मामले में पति ने गोली गलती से चलने का दावा किया। लेकिन गर्दन और पीठ पर मिले घाव, बरामद पिस्तौल और पुलिस जांच ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घर के भीतर गोली चलती है, एक महिला पत्रकार की जान चली जाती है और पति कहता है कि गोली गलती से चल गई। लेकिन घटनास्थल से मिले सुराग इस दावे की जांच को और गंभीर बना रहे हैं। पाकिस्तान की मशहूर टीवी एंकर राबिया अहसन की रावलपिंडी स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में लिया है। अब सवाल है कि क्या यह वाकई एक हादसा था या इसके पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी है?

बेडरूम में मिली 41 वर्षीय राबिया की लाश

पाकिस्तान के रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में रविवार, 8 नवंबर को राबिया अहसन अपने घर के बेडरूम में मृत मिलीं। वह 92 न्यूज चैनल से जुड़ी थीं और एंकर के साथ कार्यक्रमों की मेजबानी भी करती थीं। FIR के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर उनकी बहन अलवीना कमरे में पहुंचीं, जहां राबिया खून से लथपथ पड़ी थीं।

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: UP-बिहार में राहत या बढ़ेगी ठंड? दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, 9 राज्यों में बारिश

पति की दलील- गलती से चल गई गोली

पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि राबिया के पति ने गोली गलती से चलने की बात कही थी। उनका दावा था कि पिस्तौल संभालते समय गोली चल गई और उन्हें पता नहीं था कि उसमें कारतूस भरा है। हालांकि, यह दावा जांच के दायरे में है और पुलिस ने इसे अंतिम सच नहीं माना है।

गर्दन के नीचे और पीठ पर मिले गोली के घाव

इस मामले में सबसे अहम बात राबिया के शरीर पर मिले घाव हैं। पुलिस के शुरुआती परीक्षण में गर्दन के नीचे गोली लगने और पीठ के दाहिने हिस्से में भी घाव होने की जानकारी सामने आई। इन परिस्थितियों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। घटनास्थल से .30 बोर की पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पति से हथियार का वैध लाइसेंस भी नहीं मिला।

हत्या की FIR, पति को दो दिन की पुलिस रिमांड

राबिया के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। सोमवार को स्थानीय अदालत ने आरोपी पति को दो दिन की फिजिकल रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

पाकिस्तान की प्रथम महिला ने भी जताया दुख

पाकिस्तान की प्रथम महिला आसिफा भुट्टो-जरदारी ने राबिया की हत्या पर दुख जताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने अगस्त में रावलपिंडी में मारी गई डिजिटल मीडिया एग्जीक्यूटिव हिना जावेद का मामला भी याद दिलाया। राबिया दो बेटियों की मां थीं। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनके घर के भीतर उस दिन वास्तव में क्या हुआ था?

यह भी पढ़े: मुंबई भागने की फिराक में थे TMC विधायक? रेप केस में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Great Wall of China: लाखों लोगों की मेहनत या मौत? चीन की महान दीवार का खौफनाक इतिहास!
कल का मौसम: UP-बिहार में राहत या बढ़ेगी ठंड? दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, 9 राज्यों में बारिश