राघव चड्‌ढा का पहला Video जिसमें सारे राज, क्यों AAP छोड़ BJP में आए, अब आगे क्या करेंगे

Published : Apr 27, 2026, 01:05 PM IST
raghav chadha

सार

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका देने के बाद भाजपा का दामन थामने वाले राघव चड्डा समेत आप के सभी सातों सांसदों को राज्यसभा में बीजेपी में शामिल होने की मंजूरी आज मिल गई है। इसी बीच BJP जॉइन करने के बाद सांसद राघव चड्‌ढा ने पहला वीडियो जारी किया। जिसमें सारे उन्होंने सारी कहानी बताई है।

आम आदमी पार्टी से राजनीति की शुरूआत करने वाले राघव चड्डा बीजेपी के नेता हो चुके हैं। आज सोमवार को राज्यसभा सभापति ने AAP के 7 सांसदों और BJP के मर्जर को मंजूरी दे दी है। यानि अब सभी ऑफिशियल तौर पर BJP के सांसद बन गए हैं। इसी बीच राघव चड्डा ने BJP जॉइन करने के बाद पहला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वो पूरी कहानी बताई है कि आखिर क्यों उन्हें आप छोड़ना पड़ा, उनके पास क्या वो 3 विकल्प थे और बीजेपी ही क्यों आए।

आप छोड़ने और बीजेपी में जाने की वजह जानना चाह रहे लोग

राघव चड्डा ने वीडियो के जरिए कहा-दोस्तों पिछले तीन दिनों से मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर लोग मुझे मुझे शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग यह जानना चाह रहे हैं कि मैंने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वो क्या रीजन है जो आप छोड़नी पड़ी। तो यह वीडियो उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही उन लोगों के लिए जिन्होंने मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं देखी।

मैं करियर छोड़कर राजनीति में आया ना कि करियर बनाने

राघव चड्डा ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि दोस्तों में राजनेता से पहले प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट था। मेरे सामने एक बेहतरीन करियर था, लेकिन मैं उस करियर को छोड़कर पॉलिटिक्स में आया। ना कि अपने करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया। मैं एक पार्टी फाउंडिंग मेंबर बना। जिस पार्टी को अपने प्राइम यूथ के 15 साल दिए। अपने खून-पसीने से इस पार्टी को बहुत सींचा, लेकिन आज यह पार्टी वो पुरानी वाली पार्टी नहीं रही।

आप पार्टी के अंदर टॉक्सिक वर्क एन्वायर्नमेंट है

राघव चड्डा ने कहा- इस पार्टी में आज टॉक्सिक (जहरीला) वर्क एन्वायर्नमेंट है। आपको काम करने से रोका जाता है, संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। यह पार्टी अब चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है, जो अब देश के लिए नहीं, अपने निजी फायदे के लिए काम करते हैं। पिछले कुछ सालों से मैं यह फील कर रहा था। शायद मैं सही आदमी गलत पार्टी में था।

राघव चड्डा ने बताए उनके पास क्या ऑप्शन थे

राघव चड्डा ने आगे बताया कि मैं अब इस पार्टी में नहीं रह सकता था। ऐसे हालातों में मेरे सामने तीन ऑप्शन थे।पहला ऑप्शन था कि मैं राजनीति छोड़ दूं। दूसरा, मैं इसी पार्टी में रहूं और चीजें ठीक करने की कोशिश करूं, जो कि हुआ नहीं। तीसरा, मैं अपनी एनर्जी और एक्सपीरियंस लेकर पॉजिटिव राजनीति करूं। मैं सच यह इसलिए कह रहा हूं कि मेरे साथ 6 और ऐसे सासंद हैं, जो इसी चीज से गुजर रहे थे। हो सकता है कि मैं निजी फायदे के लिए गलत हो सकता हूं, लेकिन 7 सांसद गलत नहीं हो सकते हैं।

क्या राघव चड्डा अब पहले की तरह उठाएंगे मुद्दे?

राघव चड्डा ने आगे कहा-कुछ लोग मुशसे सवाल कर रहे हैं कि आप क्या पहले की तरह आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। तो उन्होंने कहा-अब मैं और मजबूती के साथ आम आदमी के मुद्दों को उठाऊंगा। आपको यकीन दिलाता हूं कि आपकी समस्या के लिए पूरी उर्जा और जोश के साथ लड़ता रहूंगा। जब तक आपकी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं मिल जाए तब तक बात करता रहूंगा।

राघव चड्डा ने पहली बार शेयर किया ये वीडियो

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘SHUT UP’ बोलना पड़ा भारी! हरदोई की प्रिंसिपल पर बड़ा एक्शन, स्कूल में एंट्री बैन
पुणे स्टेशन के पास डिरेल हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित