'ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, मोदी जाना भी चाहें तो नहीं जाने देंगे, राहुल गांधी की हुंकार की 10 बड़ी बातें

Published : Nov 01, 2026, 06:03 PM IST
Rahul Gandhi

सार

INDIA ब्लॉक की रैली में राहुल गांधी ने 10 प्रमुख बातें कहीं। उन्होंने पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। वोट चोरी का आरोप लगाकर उन्होंने ज्ञानेश को हटाने और संविधान बचाने की मांग की।

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में राहुल गांधी ने अपने भाषण से सियासी माहौल गरमा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने वोट चोरी, चुनाव आयोग, संविधान और उद्योगपतियों के मुद्दे उठाए। राहुल ने यहां तक कहा कि मोदी जाना भी चाहें तो उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। आइए जानते हैं राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें।

रामलीला मैदान में राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें

1. ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को सही रास्ते पर लाने के लिए सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाना होगा।

2. ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की चेतावनी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि ज्ञानेश कुमार को उनके किए की सजा मिलेगी और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया के जरिए देश की आवाज दबाने की कोशिश की गई है।

3. मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम कहीं नहीं जाने देंगे।' उनके इस बयान ने रैली में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

4. अमित शाह पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है।

5. वोट चोरी को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी सिर्फ किसी राजनीतिक पार्टी का नुकसान नहीं है, बल्कि यह देश के नागरिकों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के मुद्दे को भी उठाया।

6. चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।

7. अडाणी-अंबानी पर भी हमला

राहुल गांधी ने देश की आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों को उनकी मेहनत का पूरा हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सिमटती जा रही है। इस दौरान उन्होंने अडाणी और अंबानी का नाम भी लिया।

8. कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद इस मामले में दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के आरोपों पर देश को न्याय मिलेगा।

9. मोहब्बत और अहिंसा का संदेश

अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी लड़ाई नफरत की नहीं है। वे मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार से दुश्मनी नहीं रखते। उन्होंने कहा कि देश में नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाने की जरूरत है।

10. संविधान बचाने की लड़ाई का ऐलान

राहुल गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी या नेता का नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने संविधान बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

विपक्षी नेताओं का जुटा जमावड़ा

इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए। रैली के जरिए विपक्ष ने SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कहां गई 10 लाख की भीड़?' रामलीला मैदान की रैली पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा
'PM बनने का नंबर कभी नहीं आएगा', अमित शाह ने क्यों कहा- नकली संसद में बैठे रहिए