
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और करोड़ों लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है। बारिश के कारण 30 अक्टूबर को होने वाला कार्यक्रम अब 31 अक्टूबर को उसी समय आयोजित किया जाएगा। वहीं, 1 नवंबर को सभी विपक्षी दल रामलीला मैदान तक मार्च निकालेंगे। राहुल गांधी ने राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की।