
Rahul Gandhi Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली से पहले बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने रैली का प्रचार करने के लिए सत्ताधारी पार्टी और उसके सहयोगियों को धन्यवाद दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं और सवाल उठाने वालों पर लाठियां बरसाई गईं। कांग्रेस इस रैली के जरिए कथित वोट चोरी, मतदाता सूची की शुचिता और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से 1 नवंबर की रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार लोगों का है और इसकी रक्षा की लड़ाई भी उन्हें ही लड़नी होगी।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी इसे मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग से जोड़ रही है।
हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।
मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।
अब जवाब देश देगा।
1 नवंबर - चलो दिल्ली।
वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।
छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी - जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!
#ChaloDilli
#RamlilaMarch
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2026
कांग्रेस ने रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार को पद से हटाने की मांग उठाने की बात कही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंकाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।