
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया, जहां दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस गिरफ़्तारी पर पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सरकार पर जमकर हमला बोला।