‘मां राजनीति का विषय नहीं..’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री से क्यों मचा बवाल

Published : Sep 20, 2026, 02:21 PM IST
Rahul gandhi mimic narendra modi

सार

Rahul Gandhi Controversy: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में PM मोदी की नकल को लेकर BJP ने आलोचना की। ‘मां’ वाली टिप्पणी पर भी राजनीतिक विवाद बढ़ा।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच एक नया विवाद राहुल गांधी के इंदौर में हुए एक कार्यक्रम के बाद शुरू हो गया। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई बातचीत की नकल किए जाने को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी की आलोचना की है। राहुल गांधी के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी का आरोप है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां से जुड़ी बातचीत का मजाक उड़ाया गया।

हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी को उस समय हंसते हुए देखा जा सकता है, जब मंच पर मौजूद वक्ता ने प्रधानमंत्री की पिछली रैली में हुई बातचीत का जिक्र किया। बीजेपी के राष्ट्रीय X अकाउंट से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा गया, “एक तरफ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और स्नेह दिया, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। मूल्यों की राजनीति और दिखावे की राजनीति के बीच यही अंतर है।”

BJP नेताओं ने राहुल गांधी की आलोचना की

इस मामले को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हाल ही में नियुक्त शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। प्रह्लाद जोशी ने X पर लिखा, “शर्मनाक और घिनौना! राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के निचले स्तर पर गिर गए हैं। पीएम मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और अपमान करने के लिए छात्रों के साथ बातचीत का इस्तेमाल करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, “मां राजनीति का विषय नहीं होतीं। किसी भी सभ्य समाज में मां का अपमान स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजनीतिक विरोध करें, लेकिन प्रधानमंत्री जी की दिवंगत मां के बारे में की गई अभद्र टिप्पणियों पर हंसना आपकी अपनी राजनीतिक संस्कृति को उजागर करता है।”

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ऐसे लोगों के साथ मंच साझा किया, जिन्होंने महिलाओं और एक बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान किया। केसवन ने इस तरह की घटना को असभ्य संस्कृति और पिछड़ी राजनीति से जोड़ते हुए कांग्रेस की आलोचना की।

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में क्या हुआ?

  • दरअसल, राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि को एक छोटा एक्ट करने के लिए मंच पर बुलाया गया।
  • इस एक्ट में कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाव-भाव और विदेशी नेताओं के साथ बातचीत करने के उनके अंदाज की नकल की।
  • एक्ट के दौरान प्रधानमंत्री की विदेश नीति, उनकी मां और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए सिक्के के करतब का भी जिक्र किया गया।
  • कॉमेडियन ने विदेशी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत की नकल करते हुए बार-बार “माई फ्रेंड” यानी “मेरे दोस्त” शब्द का इस्तेमाल किया।
  • उन्होंने कहा, “माई फ्रेंड, आप कैसे हैं?” इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं, मोदी जी?”

एक्ट में ‘गलगोटियास विवाद’ और ‘मां’ वाली टिप्पणी का भी जिक्र

  • कार्यक्रम में हुए इस एक्ट के दौरान पुलकित मणि ने इसी सप्ताह की शुरुआत में हुए AI समिट के ‘गलगोटियास विवाद’ का भी जिक्र किया।
  • इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़ी टिप्पणी का भी संदर्भ दिया। इसी हिस्से को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
  • बीजेपी का कहना है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां से जुड़े संदर्भ का मजाक बनाया गया, जबकि कांग्रेस की ओर से सामने आए वीडियो में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर अलग राजनीतिक व्याख्या की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

J&K के Bhalesa में SOG का Search Operation, आखिर क्यों चल रही ताबड़तोड़ तलाशी?
दिल्ली की सेफ सिटी की सबसे बुरी खबर: वो आया और 3 लोगों की मारकर चल गया...