
Railway Diwali Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दे दी है। इस बोनस पर सरकार करीब 2,009 करोड़ रुपये खर्च करेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह बोनस उन रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है, जो दिन-रात मेहनत करके रेल सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में योगदान देते हैं।
सरकार के इस फैसले से पात्र रेलवे कर्मचारियों को त्योहार के समय आर्थिक लाभ मिलेगा। दिवाली से पहले बोनस की मंजूरी को रेलवे कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
#WATCH | Delhi: Union Cabinet approves Productivity Linked Bonus (PLB) for 78 days to Railway Employees
Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "In today's Cabinet meeting, the first decision taken was the approval of a performance-linked bonus equivalent to 78 days' wages for approximately 11,40,770 railway employees. This is a Diwali gift for all the hardworking railway staff who toil day and night; while the rest of us celebrate festivals, they are out in the field on the tracks, amidst the public, or in workshops working tirelessly. This bonus is for all those railway employees. The total bonus payout amounts to approximately ₹2,009 crore. Massive recruitment is currently underway in the railways; around 165,000 vacancies have been announced, and examinations for these are ongoing..."
— ANI (@ANI) October 14, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।