कौन है ये धनकुबेर, 15 हजार की सैलरी में बना ली 15 करोड़ की संपत्ति, जानिए कैसे?

Published : Feb 18, 2026, 05:54 PM IST

Rajasthan ACB ने फलोदी के एक ग्राम पंचायत जुनियर असिस्टेंट के ठिकानों पर आय से अधिक मामले में छापेमारी की। जिसने करीब 1000 गुना संपत्ति बनाई है। जिसकी 15 साल की सरकारी सेवा में 17 लाख की वैध आय हुई, लेकिन उसने 15 करोड़ की संपत्ति बना डाली।

PREV
15

खजाना देख राजस्थाुन पुलिस के उड़े होश

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने पर आज बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने एक ऐसे धनकुबेर (सरकारी कर्मचारी) के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसने काली कमाई कर आय से 938 प्रतिशत अधिक चल-अचल संपत्ति बना डाली। आरोपी के घर से इतना बड़ा खजाना निकला कि पुलिस ही नहीं उसके साथ काम करने वाले साथी कर्मचारियों के भी होश उड़ गए।

25

जयपुर से फलोदी तक हुई छापेमारी

दरअसल, राजस्थान एसीबी ने यह कार्रवाई फलोदी की ग्राम पंचायत कानासर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक शुभकरण छींपा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने पूनरासर स्थित निवास, जयपुर रोड पर वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्क्लेव, गंगाशहर रोड स्थित बागीनाड़ा छींपों का मोहल्ला, व्यास कॉलोनी सेक्टर-4 और पंचायत समिति क्षेत्र के कानासर ग्राम पंचायत के उदट गांव में रेड की।

35

2 किलो सोना-75 लाख कैश..5 बंगले और कई हेक्टेयर जमीन

एसीबी की जांच के दौरान आरोपी कनिष्ठ सहायक शुभकरण छींपा के ठिकानों से 2 किलो सोना, 3 किलो चांदी -75 लाख कैश, 5 आलीशान घर और कई हेक्टेयर जमीन और कई शहरों में प्लाट्स का पता चला है। कुल मिलाकर उसके पास से 15 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी ने अपने 15 साल की सरकारी सेवा में उसकी कुल वैध आय महज 17 लाख रुपए आंकी गई है। लेकिन इस दौरान उसने काली कमाई के जरिए 15 करोड़ से ज्यादा की दौलत बना डाली।

45

2010 से सरकारी सेवा में है आरोपी

राजस्थान के एसीबी जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी शुभकरण मार्च 2010 में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूनरासर में रोजगार सहायक के रूप में नियुक्त हुआ था। करीब 12 साल बाद 2022 में उसका प्रमोशन कर उसे जुनियर असिस्टेंट सहायक बना दिया गया। इसके बाद उसका तबादला फलोदी जिले की कानासर ग्राम पंचायत में किया गया। तभी से लेकर अभी तक वह फलोदी में ही कार्यरत है।

55

जुनियर असिस्टेंट की पत्नी भी आरोपी

एसीबी ने जांच में खुलासा किया है कि उसने अपनी सारी चल-अचल संपत्तियां पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के नाम कर रखी थीं। एसीबी ने इस केस में शुभकरण की पत्नी सरिता को भी आरोपी बनाया है। बता दें कि आरोपी के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उसके तीन भाई आज भी गांव में रहकर छोटे मोटे काम और मजदूरी करते हैं। लेकिन शुभकरण ने तो ऐसी काली कमाई की वह धनकुबेर बन बैठा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories