100 में से 100…जयपुर के मोहित ने किया कमाल, RBSE 10th Result देखा तो नाचने लगा परिवार

Published : Mar 24, 2026, 02:19 PM ISTUpdated : Mar 24, 2026, 02:30 PM IST
Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper

सार

Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper List : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर बोर्ड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब मार्च में (12वीं से पहले 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है) रिजल्ट आया है। 

राजस्थान माध्यमिक ​शिक्षा बोर्ड अजमेर (rajasthan board 10th result ajmer) RBSE ने  आज 20 मार्च बुधवार  को 10वीं की बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंचकर परिणाम का ऐलान किया।  बता दें कि इस बार फिर दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारते हुए 94.90% पास हुई हैं। जबकि लड़कों का 93.63 सफल हुए हैं। वहीं साल 2026 का यह परिणाम कुल मिलाकर  94.23 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। आइए जानते हैं कौन हैं टॉपर? 

राजस्थान 10वीं बोर्ड के ये 3 टॉपर 

  • राजस्थान के झालावाड़ जिले में मनोहरथाना के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कनिका शर्मा ने राजस्थान 10वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है। जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रच दिया।

जयपुर के मोहित के 100 में 100 नंबर

  • दूसरे नंबर पर जयपुर के इंद्र प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित गंगवाल हैं। जिन्होंने दसवीं बोर्ड में 98.17% अंक हासिल कर सेकंड रैंक हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि मोहित गणित में 100 में से 100 नंबर लेकर आए हैं। बता दें कि मोहित के परिवार ने जब यह परिणाम देखा तो खुशी से नाचने लगा। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

श्रीगंगानगर की रिया राजस्थान 10वीं बोर्ड की तीसरी टॉपर

वहीं राजस्थान 10वीं बोर्ड के परिणामों में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर की रहने वाली छात्रा रिया ने भी कमाल किया है। वह 10वीं बोर्ड में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे नंबर की टॉपर बनी हैं। रिया माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट हैं।

पहली बार जब 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एजुकेशन विभाग को इसकी बधाई दी हैं। वहीं रिजल्ट पहले लाने पर बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। इसलिए हमारी टीम ने दिन रात मेहनत करके समय से पहले रिजल्ट जारी कर दिया। ताकि बच्चों को नए प्रवेश में समय मिल सके और परेशानी नहीं हो।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LIC एजेंट की बेटी कनिका बनी राजस्थान 10वीं टॉपर, 5 सब्जेक्ट में 100 में से 99 नंबर
90% तेल विदेशी जहाजों से आता है… मोदी सरकार ने अचानक लिया एक और बड़ा फैसला