
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। हालांकि श्रीगंगानगर की रहने वाली निकिता जिन्होंने 93.88% मार्क्स हासिल किए हैं वह अपना रिजल्ट देखने के लिए इस दुनिया में नहीं है। लंबी बीमारी से जूझने के बाद रिजल्ट आने के 10 दिन पहले ही उनकी मौत हो गई।