Mass Wedding in Udaipur :आप भी राजस्थान के उदयपुर में जिस तरह से 19 जोड़ों ने शादी की हैं, वैसे करके आप भी लाखों रुपए ही नहीं, अपनी परेशानियां और समय बचा सकते हैं। शादी भी आपकी भव्य तरीके से होगी।
शादियों का सीजन चल रहा है, लोग दिखावे के लिए विवाह में लाखों-करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। लेकिन इसी बीच राजस्थान के उदयपुर में एक सेवा संस्थान ने अनोखी मिसाल पेश की है। जहां 19 जोड़े (दूल्हा-दुल्हन) की शादी की सिर्फ रुपए में पूरी हो गए गई, वह एक रूपया भी शगुन के रूप में दिया गया था।
24
उदयपुर में एक साथ हुई 19 जोड़ों की शादी
दरअसल, उदयपुर में चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर एक साथ 19 जोड़ों की शादी कराई। जो हिंदू रीति-रिवाज के साथ भव्य तरीके से प्रतापनगर के सत्यनाम फार्म में संपन्न हुए। सभी दूल्हा-दुल्हन से संस्थान ने सिर्फ शगुन के तौर पर एक रुपए लिया था।
34
राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात से आए थे मेहमान
इस सामूहिक विवाह सम्मेलान की सबसे बड़ी खासियत यह थी की इसमें राजस्थान ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और गुजरात से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जिसमें लसाड़िया, कुराबड़, भींडर, गोगुंदा और राजसमंद जैसी जगहों से आए परिवारों के लिए रुकने और खाने-पीने के बढ़िया इंतजाम किए गए थे।
बता दें कि अमीर आदमी की देखा-देखी में आजकर गरीब आदमी भी शादियों में लाखों रुपए खर्च कर देता है। अगर इस तरह के सेवा संस्थान से जुड़कर आप अपने बच्चों का विवाह सामूहिक रूप से करवाकर सिर्फ लाखों रुपए ही नहीं, बल्कि तमाम परेशानियां और समय बचा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।