
गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश): दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मुताबिक उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के फेज-2 इलाके में स्थित केंद्रीय विहार-2 में अपने घर पर फांसी लगाकर जिंदगी को अलविदा कह दिया। यह कदम उन्होंने ऐसे वक्त उठाया जब, घर में कोई नहीं था। पत्नी बेटे के पास देहरदून गई हुईं थी, और बेटी लंदन में रहती हैं। हालांकि सुसाइड के मुताबिक, मेहता ने यह खौफनाक कदम अपनी तमाम बीमारियों से परेशान होकर उठाया है।
बता दें कि राकेश महेता दिल्ली जैसे राज्य में मुख्य सचिव के पद पर रहे। मुख्यमंत्री के भी करीबी रहे, इतना ही नहीं उनकी पत्नी सुमंती मेहता भी आईएएस के पद पर रहीं और एक बेटी इस वक्त लंदन में जॉब करती है, वहीं एक बेटा देहरादून में स्टडी कर रहा है। इतना सब होने के बाद भी वह नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते थे। सोचिए इतना बड़ा पावर और पद होने के बाद भी मेहता ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल भी किराए के घर में गुजारे।
बता दें कि राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अफसर थे। वह दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था और वह नवंबर 2010 तक इस पद पर रहे।। वह तीन दशक से ज्यादा के प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर रहे। मेहता दिल्ली नगर निगम के आयुक्त भी रह चुके थे। उन्होंने परिवहन, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई काम भी किए। इसके अलावा, साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के सफल प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों के पीछे भी उनका बहुत बड़ा रोल था।
यह भी पढ़ें-कौन थे राकेश मेहता, जानिए दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी का करियर, फैमिली में कौन-कौन?
मेहता ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स किया। इसके बाद जेएनयू से उन्होंने एमए किया। फिर उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस अफसर बने।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।