RBI Repo Rate Hike: 20 लाख के होम लोन और 7 लाख की कार पर अब कितनी बढ़ेगी EMI, समझिए पूरा गणित

Published : Oct 07, 2026, 10:37 AM IST
home car loans

सार

RBI Repo Rate Hike : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को बड़ा झटका देते हुए रेपो रेट बढ़ा दिया है। इस फैसलों का ऐलान होते ही होम और कार लोन लेने वालों को टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि अब उनकी मंथली किश्त यानी बढ़ जाएगी। तो आइए समझते हैं आखिर आपकी EMI कितनी बढ़ेगी?

अब आने वाले दिनों में बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। क्योंकि RBI ने रेपो रेट बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। करीब चार साल बाद RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है। इसका असर आने वाले समय में होम लोन, कार लोन और दूसरे फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज पर पड़ सकता है।

सबसे पहले समझिए रेपो रेट क्या होता है

  • रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर RBI बैंकों को पैसा देता है। जब RBI रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंकों के लिए पैसा महंगा हो जाता है। इसका असर आगे चलकर कुछ लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है।
  • यानी अगर आपका लोन फ्लोटिंग ब्याज दर पर है और बैंक अपनी दर बढ़ाता है, तो आपकी EMI बढ़ सकती है या लोन चुकाने का समय बढ़ सकता है।

20 लाख के होम लोन पर कितना असर?

  • मान लीजिए आपने 20 लाख का होम लोन 20 साल के लिए 8.50% ब्याज दर पर लिया है। तो आपकी EMI करीब 17,356 रुपये महीने बैठती है।
  • अगर ब्याज दर 0.25% बढ़कर 8.75% हो जाती है तो EMI करीब 17,674 रुपये हो जाएगी।
  • यानी इस उदाहरण में आपकी EMI करीब 318 रुपये महीने बढ़ सकती है।
  • पुरानी EMI: करीब ₹17,356 नई EMI: करीब ₹17,674 महीने का अतिरिक्त बोझ: करीब ₹318
  • ध्यान रखें, यह सिर्फ उदाहरण है। असली EMI आपके बैंक की ब्याज दर, बचे हुए लोन और बाकी शर्तों पर निर्भर करेगी।

7 लाख के कार लोन पर कितना असर?

  • अब कार लोन का उदाहरण लेते हैं। मान लीजिए आपने 7 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए 9% ब्याज पर लिया है।
  • इस हिसाब से EMI करीब 14,531 रुपये महीने होगी।
  • अगर ब्याज दर 0.25% बढ़कर 9.25% हो जाती है तो EMI करीब 14,616 रुपये हो जाएगी।
  • यानी EMI में करीब 85 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी।
  • पुरानी EMI: करीब ₹14,531 नई EMI: करीब ₹14,616 महीने का अतिरिक्त बोझ: करीब ₹85

हर किसी की EMI इतनी ही बढ़ेगी क्या?

  • नहीं। यह बात समझना बहुत जरूरी है। RBI के रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी का मतलब यह नहीं है कि आपकी EMI भी सीधे 0.25% बढ़ जाएगी।
  • आपकी EMI कितनी बढ़ेगी, यह बैंक की नई ब्याज दर, आपके लोन के प्रकार, बाकी बचे लोन और लोन की अवधि पर निर्भर करेगा।
  • कुछ मामलों में बैंक EMI बढ़ा सकते हैं और कुछ मामलों में लोन की अवधि बढ़ सकती है।

EMI बढ़े तो क्या करें?

  • अगर आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है तो बैंक से अपनी नई ब्याज दर जरूर चेक करें। अगर आपके पास अतिरिक्त पैसा है तो आंशिक प्री-पेमेंट से ब्याज का बोझ कम किया जा सकता है।
  • साथ ही यह भी देखें कि बैंक EMI बढ़ा रहा है या लोन की अवधि। लंबी अवधि होने पर कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है।

FD वालों को फायदा हो सकता है

  • रेपो रेट बढ़ने का असर सिर्फ कर्ज लेने वालों पर ही नहीं पड़ता। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के माहौल में बैंक FD की दरों में भी बदलाव कर सकते हैं।
  • ऐसे में बचत और FD करने वालों को आगे चलकर बेहतर ब्याज मिलने की संभावना हो सकती है।

आसान भाषा में समझें

  • RBI का रेपो रेट बढ़ा → बैंकों की फंडिंग महंगी हो सकती है → फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ब्याज दर बढ़ सकती है → आपकी EMI या लोन की अवधि बढ़ सकती है।

RBI Repo Rate Hike, RBI Repo Rate 5.50 Percent, Repo Rate Increase 2026, Home Loan EMI, Car Loan EMI, 20 Lakh Home Loan EMI, 7 Lakh Car Loan EMI, Loan Interest Rate, Floating Rate Loan, RBI Interest Rate Hike, EMI Calculator, Bank Loan Interest Rate, FD Interest Rateयानी अभी से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपके ऊपर होम या कार लोन चल रहा है तो बैंक से नई ब्याज दर और नई EMI जरूर चेक कर लें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘शुद्धिकरण’ के नाम पर पति ने की पत्नी से हैवानियत: पहले दी तालिबानी सजा, फिर कराया गैंगरेप
CM योगी के सामने बोलते-बोलते घबराई युवती, फिर मुख्यमंत्री ने जो किया उसका वीडियो वायरल