Reckless Driving Thar: सड़क पर एक बार फिर HR नंबर प्लेट वाली Thar चर्चा में है। लापरवाह ड्राइविंग का वीडियो वायरल होते ही सवाल उठे-क्या कानून सबके लिए बराबर है? क्या पुलिस सख़्त कार्रवाई करेगी या यह मामला भी शोर में खो जाएगा?
Viral Road Rage Video: हाल के दिनों में सोशल मीडिया और स्थानीय शिकायतों में लापरवाह ड्राइविंग के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें एक थार चालक ने जिस तरह से एक बाइकर्स की जान के साथ खिलवाड़ किया, वो बेहद डरावना था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Thar में HR नंबर प्लेट दिख रही थी। सोशल मीडिया पर अब इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि जब थार का गाड़ी नंबर स्पष्ट दिख रहा है तो पुलिस एक्शन क्यों नहीं ले रही है।
25
लापरवाह ड्राइविंग सिर्फ Thar का मामला नहीं
असल में यह केवल Thar तक सीमित नहीं है। सड़क पर बिना नंबर प्लेट वाले बाइकर्स, तेज रफ्तार वाहन और नियमों की अनदेखी आम हो गई है। लेकिन Thar जैसे बड़े वाहन आसानी से पहचाने जा सकते हैं, इसलिए हर बार ये चर्चा में आते हैं।
35
क्या जुर्माना और निगरानी बढ़ाना ही समाधान है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि कम जुर्माना, सीमित पुलिस बल, और नियमों का ढीला पालन ही असली वजह है। जब कार्रवाई कमजोर होती है, तो चाहे वाहन कोई भी हो, लोग लापरवाही और रोड रेज करते हैं।
क्या Thar इसलिए ज्यादा दिखती है क्योंकि वह आसानी से पहचानी जाती है?
वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया है-Thar एक लोकप्रिय और अलग पहचान वाली SUV है। इसलिए जब भी कोई गलत ड्राइविंग करता है, वह तुरंत ध्यान में आ जाती है। इसका यह मतलब नहीं कि हर Thar मालिक नियम तोड़ता है। हकीकत यह है कि बहुत से Thar मालिक जिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं।
55
HR नंबर प्लेट पर सवाल क्यों उठते हैं?
थार में तो HR नंबर प्लेट दिख रही है लेकिन उसका पीछा कर रहे बाइकर्स के पीछे के न तो नंबर प्लेट दिख रहे हैँ और न हीं ये सब कानूनी तरीके से बाइक की चला रहे हैं। इस तरह की लापरवाही जो अक्सर जानलेवा साबित होती हैं, अब ट्रेंड बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह निगरानी और प्रवर्तन की कमी की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों के अनुसार समाधान किसी वाहन पर प्रतिबंध नहीं, बल्कि जुर्माना बढ़ाना, पुलिस बल मजबूत करना, और नियमों का सख्त पालन कराना है। डर तभी बनेगा जब सजा वास्तविक और तुरंत होगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।