दिंसबर के पहले सप्ताह में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। और इसी बीच उत्तर प्रदेश की एक महिला सांसद की शादी भी होने जा रही है। यानि अगर यह लेडी एमपी के विवाह के बीच विंटर सेशन पड़ेगा तो क्या वह सत्र अटेंड करेंगी या नहीं?
दिल्ली/लखनऊ. मीडिया में खबरें हैं कि संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की महिला सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। इस शादी की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है, क्योंकि रिंकू सिंह ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें शादी का न्योता दिया है।
पीएम मोदी को रिंकू सिंह ने दिया शादी का कार्ड
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 15 नवंबर को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र दिया और उनका आशीर्वाद लिया। रिंकू सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री से परिवार के साथ मिलना और उन्हें शादी का न्योता देना उनके लिए बेहद खास पल रहा। इससे पहले रिंकू का परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिला था और उन्हें शादी का कार्ड दिया था।
4 दिसंबर को लखनऊ में दुल्हन बनेंगी सांसद प्रिया
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी शादी का न्योता दिया है। वहीं, रिंकू सिंह और उनके परिवार की ओर से कई केंद्रीय मंत्रियों और दूसरे नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
जून 2025 में हुई थी प्रिया-रिंकू की सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद क्रिकेट से जुड़ी व्यस्तताओं के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज हैं। दोनों की शादी खेल और राजनीति के मेल के रूप में देखी जा रही है।
शादी और संसद सत्र की तारीखों पर रहेगी नजर
इधर संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में अगर सत्र 4 दिसंबर के आसपास चलता है तो प्रिया सरोज की शादी और संसद की कार्यवाही दोनों एक ही समय पर होंगी।
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शादी समारोह में शामिल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिंकू सिंह की ओर से उन्हें निमंत्रण जरूर दिया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।