रितु तावड़े ही क्यों बन रहीं मुंबई की मेयर? ये फोटो बहुत कुछ कहती है...

Published : Feb 07, 2026, 04:17 PM IST

New BMC Mayor : बीजेपी ने देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के लिए अपने मेयर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की सीनियर पार्षद रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर होंगी। यह पहला मौका है जब इस पद पर बीजेपी की कोई महिला होगी।

PREV
14

पीएम मोदी के साथ रितु तावड़े

बीएमसी के मेयर को लेकर तस्वीर साप हो गई है। बीजेपी ने घाटकोपर इलाके से चुनी गईं पार्षद रितु तावड़े को मायानगरी का महापौर बनाने का ऐलान कर दिया। अब सवाल यह है कि देश का सबसे अमीर नगर निगम कहे जाने वाले मुंबई के महापौर की कुर्सी रितु तावड़े को आखिर कैसे मिल गई। तो आप इस तस्वीर को देखकर समझ जाएंगे। जिसमें वह पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं। रितु जिस तरह मुंबई की जनता में लोकप्रिय हैं, ठीक उसी तरह उनकी दिल्ली तक पैठ है। वह प्रधानमंत्री से लेकर कई केंद्रीय नेताओं की पसंदीदा लीडर भी हैं।

24

रितु तावड़े मुंबई की सीनियर लीडर

रितु तावड़े मुंबई की महिला नेताओं में सबसे सीनियर और प्रभावशाली लीडर हैं। जिन्हें जितना जमीनी स्तर का नेता माना जाता है, उससे कहीं ज्यादा वह दिल्ली तक के बड़े नेताओं के संपर्क में रहती हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके पास प्रशासनिक अनुभव की भी कमी नहीं है। रितु तावड़े बीएमसी की महत्वपूर्ण शिक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

34

रितु तावड़े के नाम से बीजेपी ने चला मास्टर कार्ड

बता दें कि बीजेपी ने रितु तावड़े को बीएमसी का मेयर का उम्मीदवार बनाकर मास्टर कार्ड खेला है। क्योंकि रितु मराठी हैं, जिन्हें मुंबई के लोग काफी पसंद करते हैं। जिनके कई राजनीतिक दलों से अच्छे संबंध हैं। वह बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में भी रह चुकी हैं। उन्हें सीनियर होने के कारण मुंबई भाजपा की महारथी भी कहा जाता है।

44

रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर

रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं, जो तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने 2012 में पहली बार वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर बीएमसी पहुंचीं। इसके बाद 2017 में घाटकोपर के ही वार्ड नंबर 121 से दोबारा पार्षद का चुनाव जीता। अब 2025 के हालिया चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से शानदार जीत दर्ज की है। जिसका परिणाम है कि वह मेयर बनने जा रही हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories