RUSSIA UKRAINE WAR: यूक्रेन पर रूसी ड्रोन का कहर, इमारत तबाह-रोते-बिलखते परिजन कर रहे इंतजार

Published : Nov 22, 2026, 05:21 PM IST
RUSSIA UKRAINE WAR

सार

यूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से इमारत ढह गई। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार कम से कम 14 लोग लापता हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए राहत कार्य जारी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर एक बार फिर आम लोगों पर दिखाई दिया है। यूक्रेन के कीव क्षेत्र के डाइमर कस्बे में रूसी ड्रोन हमले के बाद एक रिहायशी इमारत का हिस्सा ढह गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, हमले के बाद कम से कम 14 लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।

घटनास्थल पर भारी मशीनों, क्रेन और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। इस बीच लापता लोगों के परिजन बेसब्री से अपनों का इंतजार कर रहे हैं। एक महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और आशंका है कि वह इमारत की तीसरी मंजिल पर थीं। रेस्क्यू टीमों के सामने भारी कंक्रीट के मलबे को हटाने की चुनौती है।

वीडियो में देखिए दर्दनाक मंजर

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MANIPUR NEWS: 4 परिवारों का दर्दनाक इंतजार खत्म, बेटों के शवों से लिपटकर दहाड़े मारकर रोया परिवार
Balen Shah India Visit: मोदी-मुर्मू के लिए नेपाल से आ रहे 2 अनोखे तोहफे, छिपी है हजारों साल पुरानी कहानी