मणिपुर में 4 युवकों की हत्या के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सरकार और JAC के बीच 7 सूत्रीय समझौता हुआ है। इसमें परिजनों को नौकरी, सुरक्षा और जांच का आश्वासन मिला है। अब अंतिम संस्कार की तैयारी है।

मणिपुर में चार युवकों की हत्या के बाद उनके परिवारों को आखिरकार शव सौंप दिए गए हैं। 19 नवंबर 2026 को खोंगबल तांगखुल के पास सुनुरोक गांव के नजदीक हुई इस घटना में चार ग्रामीणों की जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी यानी JAC के सदस्य तोंजम सोमोरजित सिंह के मुताबिक, ये ग्रामीण रोजी-रोटी के लिए लकड़ी काटने गए थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

JAC ने इस मामले में न्यायिक जांच, सुरक्षा चौकियों को मजबूत करने और इलाके में बने अवैध बंकरों को हटाने समेत कई मांगें सरकार के सामने रखी थीं। कमेटी और मणिपुर सरकार के बीच बातचीत के बाद सात सूत्रीय समझौता हुआ है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, असम राइफल्स के खिलाफ विभागीय जांच और मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन शामिल है। अब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

देखिए दर्दनाक वीडियो