Noida Violence Case : यूपी एसटीएफ और गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
नोएडा के हिंसक प्रदर्शन के मामले में यूपी एसटीएफ और गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने इस हिंसा के असली मास्टर माइंड आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने मजदूरों को ना सिर्फ भड़काया था, बल्कि उन्हें आगजनी-पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया था। साथ ही उसने मजदूरों को एक करने के लिए whatsapp ग्रुप भी बनाया था। आरोपी से पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
तमिलनाडु के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार नोएडा हिंसा का मुख्य आरोपी
दरअसल, नोएडा के मुख्य मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को यूपी पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। नोएडा पुलिस और एसटीएफ की टीमें इस मामले में उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि श्रमिक धरना और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में आदित्य आनंद की केंद्रीय भूमिका थी। उसे पूरे घटनाक्रम का मुख्य साजिशकर्ता माना गया है। आदित्य के कहने पर ही मजदूर इतने उग्र हुए थे।
कौन है नोएडा हिंसा का मास्टर माइंड अदित्य आनंद?
आदित्य आनंद ने National Institute of Technology Jamshedpur जमशेदपुर से बीटेक किया है। बताया जाता है कि आदित्य अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से जुड़ा हुआ है और प्रदर्शन को भड़काने में उसकी अहम भूमिका है। मजदूरों के आंदोलन के दौरान वह नोएडा में मौजूद था। उसने QR कोड के जरिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को जोड़ा गया। आरोप है कि आदित्य ने इन ग्रुप्स के जरिए मजदूरों को भड़काऊ मैसेज, ऑडियो और वीडियो शेयर किए। जिससे वह और उग्र हो गए और हिंसा का रास्ता अपना लिया।


