मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली और नकली शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। बंडा क्षेत्र के गांवों में हुई इस त्रासदी में अब तक 22 मौतें हो चुकी है। जांच में शराब की सप्लाई का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। जानते हैं पूरी कहानी…
घटना के बाद आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठे।
रिपोर्टों के मुताबिक, नकली शराब की शिकायत पहले भी अधिकारियों तक पहुंची थी।
इसके बाद सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर एक्शन लिया।
3 आबकारी अधिकारियों, बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
56
5. अब आगे क्या होगा?
पुलिस अवैध शराब की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
प्रशासन यह भी जांच रहा है कि शराब सागर तक कैसे पहुंची और स्थानीय स्तर पर इसे किसने बेचा।
पोस्टमार्टम के आधार पर मौतों की वजह को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
66
सागर के इस शराब कांड के बहाने विपक्ष ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने SP पर तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है। साथ ही कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है, सरकार को जबाव सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा-कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप, इंदौर में जहरीला पानी और अब सागर में जहरीली शराब से मौतें बताती हैं कि प्रदेश में जहर खुलेआम बिक रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।