MP Poisonous Liquor Case : मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग अभी जिंदगी की जंग लड़ते हुए अस्पताल में भर्ती हैं। इस जहर ने किसी के पिता तो किसी के पति को मार डाला है। वहीं प्रशासन ने कहा कि अगले 24 घंटे खतरनाक हैं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली-अवैध शराब ने ऐसा तांडव मचाया है कि इसे पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने सतर्क करते हुए कहा कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। इसलिए सावधान करते हुए कहा कि जरा सी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे।

सागर में 24 से 48 घंटे बेहद खतरनाक

सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 24 से 48 घंटे में किसी भी तरह की शराब पी है या जहरीली शराब से तबीयत बिगड़ने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो नजदीकी अस्पताल आएं और तुरंत स्क्रीनिंग कराएं। साथ ही कहा कि हो सकते हो तो सीधे जिला सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच करा सकते हैं। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। इसके अलावा डीएम मेडम ने क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग के निर्देश देते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करवा दी है।

किसी के पिता तो किसी के पति की मौत

दरअसल, अवैध शराब पीने से मरने वाले सभी मृतक सागर जिले के चार गांव के बताए जा रहे हैं। इन गांवों में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। इस जहर ने किसी की पिता को मार डाला तो किसी के पति की मौत हो गई। आलम यह है कि किसी का एक ही सदस्य कमाने वाला था और अब वही नहीं बचा। यानि हर तीसरा व्यक्ति इस जहर के पीने से बीमार पड़ा है।

Scroll to load tweet…

सागर के इन 4 गांव मं पसरा मातम

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जहरीली शराब का सबसे ज्यादा सेवन बंडा क्षेत्र के घूघर, नौराज, बाराज, बमुराबेड़ा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने किया है। इन लोगों ने शनिवार रात शराब पी थी। इसके बाद एक के बाद एक की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह परिजन उनको नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद ही वह दम तोड़ने लगे।

मरीजों के शरीर पड़ रहे नीले…

वहीं सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाए गए मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं कुछ लोगों में जांच करने के बाद पता चला कि इनकी मौत जहीरीली शराब पीने से हुई है। वहीं प्रशासन लोगों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सागर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले इसे अंतिम कारण मानना ठीक नहीं था। पुलिस और प्रशासन ने भी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होने की बात कही थी।

Scroll to load tweet…