
बंडा-शाहगढ़ इलाके में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। लेकिन प्रशासन अब तक 15 मौतों की पुष्टि कर रहा है। वहीं दर्जनों मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आज गुरुवार को शारबकांड मामले पर बड़ा एक्शन हुआ। जहरीली शराब के मुख्य आरोपियों पर एक्शन 5 ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। देखते ही देखते उनके घर को ढहा दिया गया।
दरअसल, सागर जिला प्रशासन ने बंडा के कई आरोपियों के मकानों यानि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। खासकर करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर को गिराया गया। देखते ही देखते एक साथ कुछ देर में उसके गोदाम और मकान को ध्वस्थ कर दिया गया। प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। प्रशासन के साथ बंडा नगर पालिका की टीम भी इस कार्रवाई में लगी हुई है।
मौके पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसलिए पूरे की पुलिस और फोर्स मौके पर तैनात है। साथ ही कलेक्टर एसपी और एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन के निर्देश पर मौके पर 3 JCB अवैध निर्माण गिराने में जुटी हुई हैं। सागर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) अनुराग सुजानिया ने बताया कि इस मामले में 30 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। वहीं अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क को लेकर एक बड़ी जांच शुरू हो गई है। पुलिस उस शराब के सोर्स और डिस्ट्रिब्यूशन चेन का पता लगा रही है, जिसे पीकर लोगों की जान गई।
MP Hooch Tragedy: After CM Dr Mohan Yadav's free hand to authorities, bulldozer action against illegal properties/encroachments of accused men in Sagar district. Bulldozer action against illegal properties of prime accused Chandrabhan. @NewIndianXpress @santwana99 @jayanthjacob pic.twitter.com/ugcGCmUFu6
— Anuraag Singh (@anuraag_niebpl) September 10, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव के जीरो टॉलरेंस के निर्देश के बाद सागर के बंडा में अवैध जहरीली शराब के मुख्य आरोपियों पर एक्शन5 ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी मनीष चंद्रभान और आशीष के अवैध मकान-गोदाम ध्वस्त@DrMohanYadav51 #sagarnews #poisonousliquor #bulldozeraction #mpnews #peoplesupdate pic.twitter.com/MdH0uguDfs
— People's Update (@PeoplesUpdate) September 10, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।