
BRICS Summit: नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाला BRICS Summit इस बार सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग सात साल बाद भारत पहुंचेंगे। यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब भारत और चीन लंबे तनाव के बाद रिश्तों को धीरे-धीरे व्यावहारिक दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।
शी जिनपिंग की यात्रा का एक अहम पहलू आर्थिक सहयोग है। BRICS के मंच पर भारत और चीन के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की गुंजाइश है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और उसकी प्राथमिकताओं में आर्थिक- वित्तीय सहयोग के साथ व्यावहारिक साझेदारी को आगे बढ़ाना शामिल है।
इसी वजह से शी का दौरा दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि सीमा विवाद और रणनीतिक मतभेद अभी खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हाई-लेवल संवाद बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
At the invitation of Prime Minister of the Republic of India Narendra Modi, President Xi Jinping will attend the 18th BRICS Summit in New Delhi from September 12 to 13. pic.twitter.com/abKPwOyqRm
— CHINA MFA Spokesperson 中国外交部发言人 (@MFA_China) September 10, 2026
यह भी पढ़ें: Gurugram PG Murder: पत्नी-बच्चों के सामने PG ऑपरेटर को पूर्व फौजी ने माथे पर क्यों मारी गोली?
BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बातचीत पर भी खास नजर रहेगी। संभावित बातचीत में सीमा पर स्थिति, रिश्तों को स्थिर करने और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे अहम हो सकते हैं।भारत के लिए चुनौती यह है कि चीन के साथ आर्थिक अवसरों को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा से जुड़े हितों से समझौता किए बिना। यही संतुलन इस यात्रा को महज एक राजनयिक दौरे से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है।
2026 में BRICS की 20वीं वर्षगांठ भी है। ऐसे में नई दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन भारत-चीन संबंधों के लिए यह संकेत देने का मौका बन सकता है कि दोनों देश मतभेदों के बावजूद संवाद और व्यावहारिक सहयोग के रास्ते खुले रखना चाहते हैं।
यह भी अपढें: Hardoi Crime: 7 महीने का गर्भ, 1 साल की बेटी... फिर भी दया नहीं आई, हैवान पति ने पीटकर मार डाला!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।