'मैन-हेटर' विवाद के बाद साक्षी झा ने शेयर किया नया वीडियो, यूजर्स बोले- अब डैमेज कंट्रोल शुरू

Published : Jul 21, 2026, 01:52 PM IST
Sakshi Jha New Video

सार

Sakshi Jha Instagram Video: 'मैन-हेटर' विवाद के बाद साक्षी झा ने नया इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है। पोस्ट पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया, जानिए पूरा मामला और यूजर्स का रिएक्शन।

Instagram Viral Video: India's Got Latent Season 2 में अपने विवादित स्टैंड-अप एक्ट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनीं कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा (Sakshi Jha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया इंस्टाग्राम वीडियो है, जिसे उन्होंने विवाद के बीच पोस्ट किया। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने इसे विवाद के बाद अपनी छवि सुधारने की कोशिश बताया।

वीडियो में क्या दिखा?

साक्षी झा ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने हंसने वाले और "Clock it" वाले इमोजी लगाए। वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है, "Ragebaited so hard that people thought this is my whole personality." इसके बाद वह Jugni Ji के रीमिक्स वर्जन पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं। हालांकि, वीडियो का यह संदेश लोगों के बीच नई बहस का कारण बन गया। कई यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि वीडियो में "Ragebait" शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी गई है, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणियां शुरू हो गईं। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर से वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया 

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ लोगों ने कहा कि हर कॉमेडियन को अपने कंटेंट के लिए इतनी नफरत नहीं झेलनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने इसे "डैमेज कंट्रोल" बताया। कुछ कमेंट्स में लिखा गया कि यह सिर्फ विवाद के बाद इमेज सुधारने की कोशिश है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस पूरे विवाद से साक्षी को वही मिला जिसकी उन्हें जरूरत थी, ध्यान और पहचान। कई यूजर्स ने उन्हें "प्रोफेशनल रेजबेटर" तक कह दिया।

ये भी पढ़ें- Jantar Mantar प्रदर्शन को लेकर कही ऐसी बात... Video वायरल

क्या है पूरा 'मैन-हेटर' विवाद?

India's Got Latent Season 2 में अपने स्टैंड-अप सेट के दौरान साक्षी झा ने खुद को "मैन-हेटर" बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पुरुषों का अहंकार तोड़ने में मजा आता है। अपने एक्ट के दौरान उन्होंने महिलाओं की स्थिति, पुरुषों के व्यवहार और समाज से जुड़े मुद्दों पर तीखे अंदाज में बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीने के बाद उनका मन अपने पति को मारने का करता है। उनके इस एक्ट पर शो के सभी जजों, समय रैना, तनमय भट्ट, विशाल ददलानी, यशराज मेहरा और रघु राम, ने उन्हें शून्य अंक दिए। इसके बाद उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और विवाद शुरू हो गया।

समय रैना ने किया बचाव

विवाद बढ़ने के बाद शो के होस्ट और कॉमेडियन समय रैना ने साक्षी झा का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे साक्षी को ट्रोल करना बंद करें। समय ने कहा कि उन्होंने एपिसोड को यादगार बनाया और आखिरकार वह भी एक इंसान हैं, इसलिए उन्हें नफरत नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच साक्षी झा का नया वीडियो यह दिखाता है कि वह आलोचनाओं के बावजूद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हालांकि, यह पोस्ट उनकी छवि बदल पाएगी या विवाद को और बढ़ाएगी, इसका फैसला अब सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं ही करेंगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

MP में अब Uniform Civil Code: चिल्लाता रहा विपक्ष, BJP की मोहन सरकार ने करा लिया बिल पास
एक बयान और फंस गए यूपी के बाहुबली, CM Yogi से माफी मांगने लगे Brij Bhushan Singh