
कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार कांग्रेस के एक बड़े नेता के बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मोदी को मेहनती, दयालु और अच्छा वक्ता बताया। इतना ही नहीं, पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री से उनके कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। इस बयान के बाद पीएम मोदी की तरफ से आया जवाब भी चर्चा का विषय बन गया है।
सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मोदी उनके गुजराती मित्र हैं और वह एक व्यक्ति के तौर पर उनका सम्मान करते हैं। पित्रोदा के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी प्रधानमंत्री से कई बार मिल चुके हैं। इन मुलाकातों में मोदी का व्यवहार उनके प्रति काफी गर्मजोशी भरा रहा है।
यह भी पढ़ें: रिश्ते में काव्या मारन के क्या लगते हैं रजनीकांत? अनिरुद्ध से शादी के बाद किससे क्या है रिश्ता?
पित्रोदा ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा वक्ता और मेहनती व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि मोदी व्यक्तिगत स्तर पर उनके प्रति बहुत स्नेहपूर्ण, दयालु और ख्याल रखने वाले रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के तौर पर उन्हें प्रधानमंत्री से कोई शिकायत नहीं है।
Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and to Anjana Ben.
Praying for a joyful and healthy year ahead.
Jai Jagannath!
@sampitroda
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2026
कांग्रेस नेता ने अपने बयान में एक अहम अंतर भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दुनिया को देखने के नजरिये और उनकी विचारधारा से उन्हें असहमति हो सकती है, लेकिन यह व्यक्तिगत विरोध नहीं है। पित्रोदा के मुताबिक, किसी व्यक्ति के विचारों से असहमत होने के बावजूद उसके साथ अच्छे व्यक्तिगत संबंध रखे जा सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वह मोदी के साथ बैठकर खाना खा सकते हैं और हंसी-मजाक भी कर सकते हैं।
यह बातचीत उस सवाल के जवाब में हुई, जिसमें सोनिया गांधी की 2018 की टिप्पणी का जिक्र था। उस समय सोनिया गांधी ने भी मोदी को अच्छा वक्ता बताया था, हालांकि उनके भाषणों की विषयवस्तु पर सवाल उठाए थे। पित्रोदा ने भी मोदी की वक्तृत्व कला और मेहनत की तारीफ की।
पित्रोदा की तारीफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'सम भाई' कहकर संबोधित किया और उनकी पत्नी अंजना बेन के लिए भी सुखद और स्वस्थ वर्ष की कामना की। मोदी के इस संदेश ने दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी? IITian से BCG में नौकरी...लॉरेंस गैंग ने क्यों मांगे 7 करोड़?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।