Punjab Dear Diwali Bumper 2026: कब आएगा ₹12 करोड़ की लॉटरी का रिजल्ट? जानें डेट और टिकट की कीमत

Published : Nov 12, 2026, 01:33 PM ISTUpdated : Nov 12, 2026, 01:36 PM IST
Punjab Dear Diwali Bumper 2026

सार

Punjab Dear Diwali Bumper Result Date: पंजाब डियर दिवाली बंपर 2026 का ₹12 करोड़ का पहला इनाम किसे मिलेगा? कब आएगा लॉटरी का रिजल्ट। जानें ड्रॉ का समय, टिकट की कीमत, पूरी प्राइज लिस्ट और इनाम क्लेम करने का तरीका।

Punjab Diwali Bumper 2026 Result: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 खास चर्चा में है। इस लॉटरी का सबसे बड़ा आकर्षण ₹12 करोड़ का गारंटीड पहला इनाम है। ऐसे में जानिए पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 ड्रॉ रिजल्ट कब और कितने बजे निकलेगा। टिकट की कीमत कितनी है। और अगर आपने भी इस बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा है या खरीदने की सोच रहे हैं, तो ड्रॉ से लेकर इनाम क्लेम करने तक की जरूरी बातें जान लीजिए।

कब और कितने बजे निकलेगा Punjab Dear Diwali Bumper 2026 का रिजल्ट?

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ सोमवार, 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसमें कुल 36 लाख टिकट 12 राशि आधारित सीरीज में जारी किए गए हैं। हर सीरीज में टिकट नंबर 700000 से 999999 तक हैं।

ये भी देखें- Punjab Diwali Bumper Lottery 2026: ₹12 करोड़ का पहला इनाम, जानिए टिकट कहां और कैसे खरीदें?

कितने रुपये का मिलेगा कौन-सा इनाम?

इस लॉटरी में पहला इनाम ₹12 करोड़ रखा गया है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे इनाम के तौर पर भी बड़ी रकम मिलेगी।

  • पहला इनाम: ₹12 करोड़
  • दूसरा इनाम: ₹1 करोड़
  • तीसरा इनाम: ₹50 लाख
  • सांत्वना पुरस्कार: ₹10 लाख (11 विजेताओं के लिए)
  • अन्य इनाम: ₹10 लाख, ₹5 लाख और ₹1,000 तक की अलग-अलग श्रेणियां।
  • पूरी योजना की कुल इनामी राशि ₹47,85,90,000 बताई गई है।

कैसे- कहां चेक करें पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का रिजल्ट?

ड्रॉ के बाद विजेता नंबर पंजाब स्टेट लॉटरी के आधिकारिक पोर्टल punjabstatelotteries.gov.in और सरकारी गजट में जारी किए जाएंगे। इनाम का दावा करने से पहले अपने टिकट नंबर का मिलान पंजाब सरकार के आधिकारिक गजट से जरूर करें। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और जारी रिजल्ट पीडीएफ से अपने लॉटरी टिकल नंबर का मिलान करें।

₹10 हजार से ज्यादा का इनाम जीतने पर क्या करना होगा?

  • अगर आपका इनाम ₹10,000 तक है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकृत लॉटरी विक्रेता या सब-एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। ₹10,000 से ज्यादा का इनाम जीतने पर मूल टिकट और जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजाब के लॉटरी निदेशालय में दावा करना होगा।
  • पता: Directorate of Small Savings, Banking and Lotteries, Vit Te Yojana Bhawan, Sector 33-A, Chandigarh.
  • इसके लिए पैन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते का विवरण, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और भरा हुआ क्लेम फॉर्म जरूरी हो सकता है।

ये भी देखें- Punjab State Lottery Result 11 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? यहां देखें लिस्ट

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026: इनाम क्लेम करने की डेडलाइन क्या है?

दिए गए नियमों के मुताबिक, सरकारी गजट में रिजल्ट प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर दावा करना होगा। देरी होने पर इनाम का दावा रद्द हो सकता है। ₹10,000 से अधिक की लॉटरी जीत पर लागू आयकर नियमों के अनुसार TDS भी कटेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Nagaland State Lottery Result Today 1 PM: किस नंबर ने जीता 1 करोड़? पूरी विनिंग लिस्ट देखें
''सब कहते में खूबसूरत हूं, लेकिन मुझे चेहरा बदसूरत दिखता, रूला देगी NEET छात्रा की कहानी