Sara Tendulkar Birthday: सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर का भावुक पोस्ट, बेटी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Published : Oct 12, 2026, 12:27 PM ISTUpdated : Oct 12, 2026, 12:34 PM IST
Sachin Tendulkar Birthday Wish for Sara

सार

Sara Tendulkar 29th Birthdays: सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने खास संदेश शेयर किया। 12 अक्टूबर को सारा के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने इंटाग्राम पर इमोशनल पोस्ट के जरिए बेटी को बर्थ डे विश किया। जानिए पिता-बेटी के रिश्ते, सारा के करियर समेत रोचक बातें।

Sachin Tendulkar Birthday Post for Sara: सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर एक खास तस्वीर के साथ ऐसा मैसेज शेयर किया, जो पिता-बेटी के बदलते रिश्ते को खूबसूरती से बयां करता है। उनके पोस्ट में प्यार के साथ बेटी पर भरोसा और उसे अपने फैसले खुद लेने की आजादी देने का भाव भी नजर आया। जानिए सचिन तेदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के लिए क्या लिखा?

12 अक्टूबर को सारा तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर सचिन ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक प्यारी तस्वीर शेर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक समय था, जब वह सारा को रास्ता दिखाते थे, लेकिन अब ज्यादातर मौकों पर उन्हें यह देखकर खुशी होती है कि सारा खुद किस दिशा में आगे बढ़ना चुनती हैं। आखिर में उन्होंने बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपना प्यार जताया। सचिन के इस संदेश की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं, बल्कि एक पिता की बदलती भूमिका भी दिखाई देती है। बच्चों को बचपन में राह दिखाने से लेकर बड़े होने पर उनके फैसलों का सम्मान करने तक का यह सफर कई परिवारों से जुड़ाव महसूस कराता है।

ये भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर का गणपति सेलिब्रेशन लुक वायरल, टील ब्लू साड़ी और गजरे ने खींचा ध्यान, देखें Photos

पिता की पहचान से अलग सारा ने बनाई अपनी जगह

सारा तेंदुलकर की पहचान अब सिर्फ क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी तक सीमित नहीं है। वह वेलनेस, फिटनेस और सामाजिक कार्यों से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सारा सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में निदेशक के रूप में भी काम करती हैं। फाउंडेशन की पहल स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों के जरिए लोगों को अवसर देने पर केंद्रित है। इसके अलावा, सारा ने फिटनेस के प्रति अपनी दिलचस्पी को आगे बढ़ाते हुए Pilates Academy x Sara Tendulkar नाम की वेलनेस पहल भी शुरू की है। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी के चलते उनकी प्रोफेशनल एक्टिविटी के साथ-साथ फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े चुनाव भी चर्चा में रहते हैं। नीचे देखें बेटी के जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर का इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट-

सचिन का अपनी बेटी के लिए जन्मदिन का संदेश और सारा की अपनी पहचान, दोनों ही इस मौके को खास बनाते हैं। जहां पिता का प्यार उनके शब्दों में झलकता है, वहीं सारा अपने काम और पसंद के जरिए अपनी अलग राह बनाती दिखाई देती हैं।

ये भी पढ़ें- ‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

‘एक इस्तीफा ले लिया, अब दूसरा मत मांगो!’ कौन है वो मंत्री जिसने ज्ञानेश कुमार पर CJP को चेताया
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, Himachal Bhawan तक निकाला जोरदार मार्च