हूतियों ने सऊदी को घेरा तो एक्टिव होगा ‘मक्का समझौता’! क्या युद्ध में उतरेगा पाकिस्तान?

Published : Sep 09, 2026, 04:02 PM IST
Saudi Arabia Houthi Attacks Will Pakistan Enter the Middle East War Under Makkah Defense Pact

सार

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि हमले जारी रहे तो मक्का रक्षा समझौता सक्रिय हो सकता है। क्या पाकिस्तान अब सऊदी के लिए मध्य पूर्व की जंग में उतरेगा?

सऊदी अरब पर हूतियों के ताजा हमलों ने सिर्फ तेल ठिकानों को नहीं, बल्कि पाकिस्तान की नई सैन्य साझेदारी को भी पहली बड़ी परीक्षा के सामने खड़ा कर दिया है। 8 सितंबर को सऊदी के अबहा, खमिस मुशैत, जिजान और नजरान में हूतियों ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए। 73 लोग घायल हुए और ऊर्जा प्रतिष्ठानों में आग लगने के साथ कुछ ऑपरेशन रोकने पड़े। जिजान की 4 लाख बैरल प्रतिदिन क्षमता वाली रिफाइनरी भी हमले की चपेट में आई।

अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान ने इस संकट को और बड़ा सवाल दे दिया है, अगर सऊदी पर हमले जारी रहे तो क्या पाकिस्तान सीधे मध्य पूर्व की जंग में उतर सकता है?

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान अलर्ट पर है और अगर यमन का संघर्ष फैलता है तो पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के बीच हुआ मक्का संयुक्त रक्षा समझौता सक्रिय हो सकता है। यानी फिलहाल पाकिस्तान ने युद्ध में उतरने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसने सैन्य मदद की संभावना को खुला रखा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी की संप्रभुता और अपनी सुरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें : धोनी के हस्की से सूर्यकुमार के फ्रेंच बुलडॉग तक, देखें क्रिकेटर्स के डॉग फ्रेंड्स

क्या है मक्का डिफेंस पैक्ट?

7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसकी सबसे अहम शर्त है कि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला बाकी दोनों पर हमला माना जाएगा। समझौते में रक्षा सहयोग, संयुक्त सैन्य अभ्यास और सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करने की बात भी है। इसी वजह से इसे NATO के Article 5 जैसी सामूहिक रक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। हालांकि तुर्की ने स्पष्ट किया था कि यह समझौता किसी एक देश के खिलाफ बनाया गया सैन्य गठबंधन नहीं है और वास्तविक मदद परिस्थितियों तथा संबंधित देश के अनुरोध पर निर्भर करेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल, पाकिस्तान करेगा क्या?

सऊदी पर हुए हमले ने इस नए गठबंधन को कागज से जमीन पर उतरने की स्थिति में ला दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा नहीं की है। अगर यमन का संघर्ष सऊदी की सीमा और महत्वपूर्ण ऊर्जा ठिकानों पर लगातार असर डालता है, तो इस समझौते की वास्तविक भूमिका पर दबाव बढ़ सकता है। यही वजह है कि ख्वाजा आसिफ का बयान आने वाले दिनों में मध्य पूर्व की रणनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आकृति चौधरी को NSA में रखना पड़ा भारी? 5 लाख मुआवजे के आदेश पर अब सुप्रीम कोर्ट में होगी लड़ाई

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आकृति चौधरी को NSA में रखना पड़ा भारी? 5 लाख मुआवजे के आदेश पर अब सुप्रीम कोर्ट में होगी लड़ाई
भारत की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी: जानिए कहां है, कैसे मिलता है एडमिशन? कोर्स और फीस की पूरी डिटेल