
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर को उन्होंने फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान शाहरुख 'मन्नत' की छत पर पहुंचे, जहां से उन्होंने फैंस को कभी फ्लाइंग किस तो कभी हाथ हिलाकर शुक्रिया कहा। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सुबह से ही मन्नत के बाहर इकट्ठा हो चुके थे। ऐसे में किंग खान ने फैंस के लिए अपना 'आइकॉनिक पोज' देते हुए मानो उनका दिन बना दिया।