90 केस, 10 साल का आतंक…आखिरकार शामली पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर-कौन था रिहान अंसारी?

Published : Feb 06, 2026, 11:12 AM IST

UP Police Encounter: शामली की अंधेरी रात में क्या वाकई मुठभेड़ हुई या था कोई बड़ा प्लान? 50 हजार का इनामी और 90 मुकदमों वाला रिहान अंसारी पुलिस की गोली से ढेर, एक सिपाही घायल। क्या उसके गिरोह का खौफ खत्म होगा या कहानी में अभी बाकी है बड़ा राज?

PREV
17

Shamli Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में दहशत और हलचल दोनों पैदा कर दी। इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और लूट गिरोह का सरगना रिहान अंसारी पुलिस की गोली से मारा गया, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सवाल यह है कि जो बदमाश पिछले 10 साल से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में आतंक का दूसरा नाम बन चुका था, वह आखिर इस रात कैसे पुलिस के शिकंजे में आया?

27

पुलिस को रिहान अंसारी की मौजूदगी की जानकारी कैसे मिली?

शामली पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश लूट की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बदमाशों ने बिना चेतावनी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

37

मुठभेड़ के दौरान क्या हुआ, सिपाही कैसे घायल हुआ?

बदमाशों की फायरिंग में शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित बैसला को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

47

रिहान अंसारी की पहचान कैसे हुई?

घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान दिल्ली के ओखला इलाके के जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी रिहान अंसारी के रूप में हुई। रिहान पर डीआईजी सहारनपुर की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

57

रिहान अंसारी का आपराधिक इतिहास कितना खतरनाक था?

पुलिस के मुताबिक, रिहान अंसारी के खिलाफ शामली, बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट, स्नैचिंग और अन्य संगीन अपराधों के करीब 90 मुकदमे दर्ज थे। वह पिछले 10 वर्षों से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था और कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक Beretta Made in Italy .32 बोर पिस्टल, एक देशी तमंचा, 8 जिंदा और 7 खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन, दो अंगूठियां और नकदी बरामद की है।

67

हाल ही में कौन-सी लूट की वारदात में था शामिल?

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को फतेहपुर निवासी राहुल और उसके दोस्त से रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर नगदी, मोबाइल और अंगूठी लूटी थी। इस मामले में बाबरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

77

नवंबर 2025 की वारदात क्यों थी अहम?

पुलिस के अनुसार, नवंबर 2025 में भी रिहान ने झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसी के बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था। रिहान अंसारी की मौत को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है—क्या उसके गिरोह का नेटवर्क पूरी तरह खत्म हो पाएगा या फरार साथी आगे नई चुनौती बनेंगे?

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories