हाईकोर्ट में जज की डाइस पर रख दी बच्चे की लाश, फिर सुनाई 200 करोड़ की खौफनाक कहानी

Published : Mar 10, 2026, 05:02 PM IST

Shocking Case in Jabalpur High Court : मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिकाकर्ता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जज की डेस्क पर अपने बच्चे का शव रख दिया। फिर सुनाई 200 करोड़ के घोटले की खौफनाक कहानी।

PREV
15

जबलपुर हाईकोर्ट का शाकिंग केस

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्य पीठ के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित याचिकाकर्ता ने मृत बच्चे का शव जज की डेस्क पर रख दिया। इसके बाद कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। अदालत में यह घटना जिस भी वीकल और जज ने देखी वह हैरान रह गया। वहीं पीड़ित युवक ने गुहार लगाते हुए कहा मुझे इंसाफ चाहिए, नहीं तो इच्छा मृत्यू दे दीजिए।

25

दरअसल, यह अजब-गजब वाक्या सोमवार को जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट नंबर 17 में हुई। जहां सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता रीवा निवासी दयाशंकर पांडे कोर्ट रूम में था। इसी दौरन उसने इंसाफ की गुहार लगाते हुए जज की डाइस पर भ्रूण रख दिया। बोला-साहब मेरा बच्चा मर चुका है, अब मेरी बारी है। अब में जीकर क्या करूंगा जब मुझे यहां न्याय नही नहीं मिल रहा है। इसलिए आप मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए।

35

मामला 200 करोड़ रुपए के घोटाले का

याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे ने अपनी याचिका में जज को बताया कि मामला साल 2018 से 2025 के बीच का है। जब वह जबलपुर के शुभ मोटर मारुति शोरूम में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। इस दौरान मुझे शोरूम में करीब 200 करोड़ रुपए के घोटाले की जानकारी मिली। जब मैंने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ आवाज उठाई और 2024 में इसकी शिकायत कर दी। लेकिन इसके बाद से मुझ पर और उसके परिवार पर लगातार जानलेवा हमले होने लगे।

45

8 मार्च को बीवी का हो गया मिसकैरेज

पीड़ित युवक ने जज से कहा कि घोटले के खिलाफ बोलना मुझे इतना भारी पड़ा कि इन लोगों ने तीन बार कार से टक्कर मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। लेकिन वह किसी तरह बच गया। एक हमले के दौरान 1 मार्च 2026 को जब वह बैकुंठपुर (रीवा) में गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से जा रहा था, तब एक कार ने टक्कर मार दी और मेरे और पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे बीवी का 8 मार्च को मिसकैरेज हो गया।

55

अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी

  • याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे ने कहा-आज मैं उसी भ्रूण को सबूत के तौर पर कोर्ट लेकर आया हुआ हैं। युवक ने कहा जज साहब अब तो इंसाफ दे दो, नहीं तो वह लोग मेरे पूरे परिवार को मार डालेंगे। इससे अच्छा है आप ही इच्छा मृत्यु दे दीजिए। 
  • मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हिमांशु जोशी ने उसे न्याय मिलेगा। हालांकि कोर्ट में भ्रूण रखे जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया और सिविल लाइन थाना ले गए। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories