
नई दिल्ली. मोबाइल फोन आजकल हम सबकी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है कि एक घंटा भी इसके बिना रहना मुश्किल लगता है। और जैसा कि कहते हैं, बच्चे बड़ों से ही सीखते हैं। अब तो बच्चे भी मोबाइल के उतने ही आदी हो गए हैं जितने बड़े। मोबाइल न मिलने पर हंगामा करने वाले बच्चे तो हर घर में मिल जाएंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो थोड़ा पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला जमीन पर बैठकर टीवी देख रही है और फोन पर किसी से बात कर रही है। तभी स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक बच्चा पीछे से आता है और अपने हाथ में पकड़े बैट से महिला के सिर पर जोर से मारता है।
अचानक हुए इस हमले से महिला तुरंत बेहोश होकर नीचे गिर जाती है। इसके बाद बच्चा बैट फेंककर, नीचे गिरा मोबाइल उठाता है और ऐसे बिस्तर पर जाकर बैठ जाता है जैसे कुछ हुआ ही न हो। वीडियो देखने वाले कई लोगों ने लिखा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ और क्या हुआ ये समझने के लिए वीडियो दोबारा देखना पड़ा।
بينما كانت أم تجلس على الأرض تتحدث في هاتفها ، اقترب منها ابنها الصغير من الخلف وضربها بمضرب بقوة أفقدتها الوعي على الفور. ثم انتزع الهاتف من يدها وجلس يلعب به، غير مبالٍ بما حلّ بها.
هذه ليست مجرد حادثة عابرة، بل نتيجة خطيرة لتسليح الأطفال بالشاشات منذ سن مبكرة. كثير من الآباء،… pic.twitter.com/DysskidilN— فيديو نت (@videonet_) June 1, 2026
कई यूजर्स ने लिखा कि ये वीडियो इस बात का सबूत है कि मोबाइल की लत बच्चों पर कितना बुरा असर डाल रही है, जहां उन्हें रिश्तों और भावनाओं से ज्यादा एक गैजेट प्यारा हो गया है। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन इस CCTV फुटेज ने बच्चों और स्क्रीन टाइम को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
एक यूजर ने लिखा, "जब इंसानी रिश्तों से ज्यादा फोन जरूरी हो जाए, तो ऐसा ही होता है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा कि बच्चे अक्सर वही करते हैं जो वो अपने माता-पिता को करते देखते हैं, जो खुद फोन में डूबे रहते हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट्स में बच्चों को मोबाइल फोन से जितना हो सके दूर रखने की सलाह दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।