School Holiday: बारिश के चलते कल बंद रहेंगे UP के इस जिले के स्कूल, आदेश जारी

Published : Sep 25, 2026, 05:51 PM IST
School Holiday

सार

Sitapur School Holiday: सीतापुर में भारी बारिश और अतिवृष्टि के चलते 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचेंगे।

सीतापुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्कूलों की व्यवस्था पर भी असर डाला है। मौसम और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। यानी कल बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।

बारिश के चलते लिया गया फैसला

जिला प्रशासन ने लगातार बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश का उद्देश्य खराब मौसम के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर अवकाश का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें: बैंक हड़ताल का टेंशन खत्म! SBI ने 3 दिन के लिए माफ किए ATM चार्ज, चालू रहेंगी ये 7 सर्विसेज

Nursery से Class 8 तक छुट्टी

शनिवार को नर्सरी से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। यह आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है। जिले में संचालित अलग-अलग बोर्डों के विद्यालय भी इसके दायरे में रखे गए हैं। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ CBSE और ICSE स्कूल भी शामिल हैं।

किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?

प्रशासन के मुताबिक जिले में अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर भी यह आदेश लागू रहेगा। यानी स्कूल किसी भी बोर्ड से संबद्ध हो, अगर वहां नर्सरी से कक्षा 8 तक की पढ़ाई होती है तो 26 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों की छुट्टी नहीं, स्कूल पहुंचना होगा

छात्रों की छुट्टी के बावजूद स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेंगे। उन्हें विभागीय और प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। इसका मतलब है कि 26 सितंबर को बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए यह सामान्य कार्यदिवस रहेगा।

अभिभावक रखें आदेश का ध्यान

खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का पालन सुनिश्चित करें। ऐसे में सीतापुर के अभिभावकों को शनिवार के लिए स्कूल जाने की तैयारी करने की जरूरत नहीं है। भारी बारिश के बीच प्रशासन का यह फैसला खास तौर पर छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी प्रशासन की ओर से नए निर्देश जारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है वो BJP नेता जिसने CEC ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा पद्म पुरस्कार, देखें Video

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बैंक 3 दिन बंद, ठगों के निशाने पर कस्टमर्स! KYC और अकाउंट ब्लॉक के इन मैसेज से रहें सावधान
Anant Ambani Viral Video: पैसों से ही नहीं, दिल से भी अमीर हैं अनंत अंबानी, देखें वीडियो