
Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले की एक गहरी खाई से बरामद हुई केतन अग्रवाल की लाश ने एक ऐसे खौफनाक मर्डर केस का पर्दाफाश किया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिसे शुरुआत में पैर फिसलने से हुआ एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, वह अब ठंडे दिमाग से रची गई एक खूनी साजिश (Cold-blooded murder) बनकर सामने आई है। केतन अग्रवाल के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल द्वारा 23 जून को दर्ज कराई गई FIR के बाद, पुलिस ने इस मामले में मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन एफआईआर में दर्ज आरोपों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर लोहागढ़ किले की उस पहाड़ी पर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में एक होने वाले दूल्हे की जिंदगी खत्म हो गई?
#WATCH | Lonavala, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case: Accused Siya Goyal’s parents, Pravin Goyal and Pooja Goyal and brother, Sahil, leave from the police station after over 10 hours of recording statements. Further investigation is underway. pic.twitter.com/G6AV29mIkU
— ANI (@ANI) June 27, 2026
FIR के मुताबिक, केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में धूमधाम से हुई थी। दोनों की जिंदगी सामान्य चल रही थी और उन्होंने 6 जून को अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए इंडोनेशिया के बाली जाने का एक भव्य प्लान बनाया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; केतन अग्रवाल को समय पर पासपोर्ट नहीं मिल सका और यह ट्रिप कैंसिल करनी पड़ गई। बाली ट्रिप रद्द होने के बाद से ही सिया के व्यवहार में एक अजीब और डरावना बदलाव आने लगा। वह छोटी-छोटी बातों पर केतन से झगड़ने लगी और गुस्सा करने लगी। केतन ने हाल ही में अपने परिवार को सिया के इस बदलते रवैए के बारे में बताया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस गुस्से के पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।
दोनों के बीच विवाद और ज्यादा तब बढ़ गया जब 4 जून को तय की गई लोहागढ़ किले की यात्रा किसी कारणवश पूरी नहीं हो सकी। सिया इस बात से बेहद नाराज थी और लगातार केतन पर लोहागढ़ जाने का दबाव बना रही थी। साजिश को अंजाम देने के लिए सिया ने 17 जून की आधी रात को WhatsApp पर केतन को कॉल किया। उसने बहाना बनाया कि दो दिन बाद उसका जन्मदिन है और वह इसे लोहागढ़ किले में मनाना चाहती है। केतन की मां राखी अग्रवाल ने शुरू में मौसम और सुरक्षा का हवाला देकर इस सफर के लिए साफ मना कर दिया था। लेकिन सिया ने हार नहीं मानी; उसने सीधे केतन की मां से बात की और उन्हें किसी तरह इस बात के लिए मना लिया कि वह केतन को अपने साथ जाने दें।
Pune, Maharashtra: On the Ketan Agrawal Murder Case, A Relative says, "Sir, this candle march has been launched for our lost son, Ketan Agarwal. All the residents of Lodha, Belmont, Pune and nearby areas are present in this. Our only criteria was to launch this candle march so… pic.twitter.com/8SnonEKC3K
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
18 जून की सुबह केतन अग्रवाल अपने घर से बेहद खुश होकर निकले। उन्होंने पुणे-मुंबई हाईवे पर स्थित किवाले ब्रिज से सिया गोयल को अपनी गाड़ी में बिठाया और दोनों लोहागढ़ किले की ओर चल दिए। लेकिन सफर शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद, सुबह 10:45 बजे केतन की मां के फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ सिया गोयल थी, जो रोते और घबराते हुए बोल रही थी कि केतन का पैर फिसल गया है और वह गलती से गहरी खाई में गिर गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केतन को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
🚨 Pune's Ketan Agarwal murder case continues to see fresh claims emerge.
According to statements attributed to Siya Goyal's brother Sahil Goyal:
• He allegedly knew about Siya's relationship with Chetan Chaudhary.
• It is claimed Ketan was also aware that Siya did not want… https://t.co/bkcHkLAGKQ pic.twitter.com/GJWNwsoXkZ— Indian Observer (@ag_Journalist) June 28, 2026
21 जून को जब केतन के पिता विशाल अग्रवाल, उनके दोस्त नवदीप जिंदल और तरुण मित्तल के साथ उस पहाड़ी पर पहुंचे जहां से केतन गिरा था, तो उनके होश उड़ गए। पहाड़ी की भौगोलिक स्थिति को देखकर साफ था कि वहां से किसी का भी पैर गलती से फिसलना नामुमकिन था। इसके बाद जब परिवार ने छानबीन की तो पता चला कि सिया का फोन अक्सर व्यस्त रहता था और वह लगातार अपने एक दोस्त 'चेतन चौधरी' के संपर्क में थी। परिवार का आरोप है कि सिया और चेतन के बीच रोमांटिक रिश्ता था और केतन उनकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा बन चुका था। इसी रोड़े को हटाने के लिए सिया और चेतन ने मिलकर केतन को मौत के घाट उतारने का फैसला किया।
लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी गजानन टोम्पे ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने कल ही सिया गोयल के छोटे भाई साहिल गोयल से लगभग 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की है, जिससे कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आज पुलिस ने पूछताछ के लिए सिया के माता-पिता को भी तलब किया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री के हर एक किरदार का सच दुनिया के सामने ला दिया जाएगा।
In a shocking revelation, eyewitnesses in the Pune realtor murder case reveal that Siya Goyal didn't shed a single tear or panic when Ketan Agarwal fell into the gorge even as people around her were screamingpic.twitter.com/GNSwM9ipFR
— SaffronSoul (@TheRealDharm) June 27, 2026
लोहागढ़ किले की ऊंचाई, परिवार के आरोप, एफआईआर में दर्ज कथित घटनाक्रम और पुलिस की लगातार जांच—इन सबने इस मामले को देश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों पर टिकी है। यही तय करेगा कि यह वास्तव में एक दुर्घटना थी या फिर सुनियोजित हत्या की कहानी, जैसा कि एफआईआर में आरोप लगाया गया है।
केतन के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल द्वारा दर्ज कराई गई FIR में छिपे वे 10 सबसे बड़े सबूत और बिंदु, जिन्होंने इस पूरे हादसे को सोची-समझी हत्या में बदल दिया:
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।