पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महाराष्ट्र पुलिस इस हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। लेकिन अभी कई ऐसे राज हैं जो सामने नहीं आए हैं। यानि वारदात के मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी बहुत कुछ छिपा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को इस साजिश का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। लेकिन अब सारा सच सामने आ जाएगा। क्योंकि पुलिस अब मुख्य आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफ यानी लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने जा रही है।
लाई डिटेक्टर टेस्ट (Lie Detector Test) जिसको पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) कहते हैं। जो सच तक पहुंचने में एक वैज्ञानिक और तकनीक प्रोसेस है। जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के बारे में सच का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके जरिए यह जानकारी जुटाई जाती है कि कोई कितना सच और झूठ बोल रहा है। इसमें आरोपी से केस से संबंधित में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनके जवाब देते वक्त उसके शरीर में होने वाले अचानक परिवर्तनों (जैसे- ब्लड प्रेशर, नब्ज, सांस लेने की दर और पसीना) को मशीन के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है। यानि वह झूठ बोलता है तो इस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
बता दें कि मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, यह टेस्ट 100% सही नहीं होता है। यानि इसमें सटीक जानकारी सच नहीं होती है। क्योंकि कुछ लोग शांत स्वभाव के होते हैं तो वह झूठ बोलने के बावजूद भी अपनी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित कर लेते हैं। इसके अलावा अलावा, अत्यधिक घबराहट या बीमारी के कारण भी मशीन गलत परिणाम दे सकती है ।
लाई डिटेक्टर टेस्ट के परिणामों को कई देशों में सबूत के तौर पर सही नहीं माना जाता है। अमेरिका में भी इसे ठीक नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं भारत का कानून भी इसे सीधे तौर पर साक्ष्य के रूप में नहीं स्वीकार करती है। हालांकि पुलिस और जांच एजेंसियां इसका इस्तेमाल करके नए सुराग तलाशने के लिए करती हैं।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महाराष्ट्र पुलिस इस हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। लेकिन अभी कई ऐसे राज हैं जो सामने नहीं आए हैं। यानि वारदात के मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी बहुत कुछ छिपा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को इस साजिश का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। लेकिन अब सारा सच सामने आ जाएगा। क्योंकि पुलिस अब मुख्य आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफ यानी लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।