पुणेः अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में सिया एक पब में बीयर की बोतल हाथ में लिए गुस्से में फोन पर बात कर रही है। माना जा रहा है कि ये वीडियो जांच को एक नई दिशा दे सकता है।
सिर्फ 15 सेकंड के इस पुराने वीडियो क्लिप में, सिया एक पब के तेज म्यूजिक के बीच फोन पर बात करती दिख रही है। फोन पर बात करते हुए वह बेहद गुस्से में है और गालियां दे रही है। वीडियो में उसे चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, "पहले धोखा देता है (Cheat), फिर मुझे फोन करता है"। अब पुलिस के लिए ये जानना अहम हो गया है कि सिया ये बातें किसके लिए कह रही थी।
18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले की खाई में केतन अग्रवाल को धक्का देकर हत्या करने का आरोप सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर है। 26 साल के केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। इस साल नवंबर में जयपुर के एक महल में उनकी शादी होनी थी, जिस पर 17 करोड़ रुपए खर्च होने वाले थे। मेहमानों को ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन भी बुक किए गए थे।
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि सिया और चेतन चौधरी ने केतन को खाई में कैसे धकेलना है, इसकी पहले से पुणे के लुल्ला नगर के पास एक सुनसान इलाके में रिहर्सल की थी। पुलिस सिया को उस जगह पर ले जाकर पहचान भी करवा चुकी है।
फिलहाल, जांच के तहत सिया गोयल पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई-डिटेक्टर टेस्ट) के लिए राजी हो गई है। घटना के वक्त कोई चश्मदीद गवाह नहीं था और दोनों आरोपी हत्या का इल्जाम एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। इसलिए, पुलिस यह पता लगाने के लिए यह टेस्ट करेगी कि असल में केतन को खाई में किसने धक्का दिया था। दूसरी तरफ, सिया की मां पूजा गोयल ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि सिया ने पुलिस हिरासत में बीयर मांगी थी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मीडिया की फैलाई हुई झूठी खबरें हैं।
one more video of Siya Goyal emerges.
Look at her gestures. She is holding beer bottle in one hand.
Her mother claims she was far away from parties, drinks and smoke 😭
Poora khandan hi gadbad hai 😭 pic.twitter.com/KsM5Gy1lu8— Pradeep Gupta (@Pradeep_G7) यहां देखें सिया का वायरल वीडियो
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।